अंबेडकर जयंती समारोह के लिए उमड़ा उत्साह: भीम प्रेमियों ने खोला सहयोग का हाथ; प्रोफेसर अनीता राज एवं प्रोफेसर संदीप आर्य ने संयुक्त रूप से दिया 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग

Apr 12, 2026 - 11:47
 0
अंबेडकर जयंती समारोह के लिए उमड़ा उत्साह: भीम प्रेमियों ने खोला सहयोग का हाथ;  प्रोफेसर अनीता राज एवं प्रोफेसर संदीप आर्य ने संयुक्त रूप से दिया 21 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग

बहरोड़ (संजय बागड़ी) आगामी 14 अप्रैल को भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले भव्य समारोह को लेकर क्षेत्र में भारी उत्साह देखा जा रहा है। जयंती को ऐतिहासिक बनाने के लिए भीम प्रेमी और मिशन से जुड़े लोग एकजुट होकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं।

इसी कड़ी में शुक्रवार को मिशन अंबेडकर के सदस्यों द्वारा चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियान के दौरान शिक्षा जगत की प्रमुख हस्तियों, प्रोफेसर अनीता राज एवं प्रोफेसर संदीप आर्य ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए जयंती समारोह हेतु संयुक्त रूप से 21,000 रुपए की सहयोग राशि भेंट की। मिशन के सदस्यों ने इस उदारता के लिए भामाशाहों का आभार व्यक्त किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

  • घर-घर दिया जा रहा आमंत्रण

मिशन अंबेडकर के सदस्य इन दिनों क्षेत्र में घर-घर पहुंचकर लोगों को 14 अप्रैल के समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि समाज के हर वर्ग से उन्हें भरपूर स्नेह और सहयोग मिल रहा है। लोग अपनी स्वेच्छा से बाबा साहेब के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक मदद के साथ-साथ समय देने का भी संकल्प ले रहे हैं।

इस अवसर पर मिशन के कार्यकर्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब की जयंती केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प है। इस दौरान मिशन के अनेक सदस्य एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................