1857 की क्रांति के सूत्रधार शहीद मातादीन वाल्मीकि को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

Apr 12, 2026 - 11:45
 0
1857 की क्रांति के सूत्रधार शहीद मातादीन वाल्मीकि को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

बारां जिले के अंता कस्बे में शिवाजी चौक पर बुद्धवार शाम एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमे 1857 की क्रांति के सूत्रधार महान क्रांतिकारी योद्धा मातादीन वाल्मीकि को  अंबेडकर जयंती समारोह समिति के पदाधिकारियों एवं अंबेडकर विचारधारा से जुड़े लोगों द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंबेडकर जयंती समारोह समिति के संरक्षक मदन लाल भारती एवं समिति अध्यक्ष जगदीश पंवार ने बताया कि बुद्धवार शाम को 1857 की क्रांति के सूत्रधार महान क्रांतिकारी मातादीन वाल्मीकि के छाया चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

  • मातादीन वाल्मीकि के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने अत्याचारों को सहने की बजाय फांसी पर लटकना स्वीकार किया - राकेश गोडाला 

अंबेडकर जयंती समारोह समिति अंता के सचिव राकेश गोडाला ने बताया कि मातादीन वाल्मीकि को जातिगत भेदभाव के चलते पानी पीने से रोका गया जिस पर ज़बाब में उन्होंने कहा कि एक दलित के पानी पीने से आप अपवित्र हो रहे हो लेकिन हमारे पूजनीय जानवरों की चर्बी से बने कारतूसों को मुंह से छिलने पर आप कैसे अपवित्र होने से बच रहे। इसी को लेकर मंगल पांडे ने अंग्रेजों के खिलाफ 1857 की क्रांति का बिगुल बजाया। इतिहासकारों ने मंगल पांडे का हर जगह चर्चा किया लेकिन क्रांति के असली सूत्रधार मातादीन वाल्मीकि को कहीं कोई स्थान नहीं दिया गया। वाल्मीकि को 8 अप्रैल 1857 को मुख्य अपराधी मानते हुए फांसी की सजा दी गई जहां उन्होंने हंसते हंसते प्राण त्याग दिए। 

 इस मौके पर व्याख्याता कमल नारायण, गजेन्द्र शांत ,एडवोकेट अनूप मेघवाल ,मदनलाल भारती,अध्यापक हरिप्रकाश मेघवाल,अध्यापक धर्मराज मेघवाल ,एडवोकेट प्रेम शंकर,व्याख्याता लटूर लाल महावर,संजय बागड़ी ,एडवोकेट देशराज,भूपेंद्र बौद्ध, एडवोकेट कृष्ण कुमार मेघवाल,कालूलाल महावर, सुनील आदि लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................