पाली: जाडन टोल नाके के पास मिला 10 दिन पुराना शव, सिर का हिस्सा क्षत-विक्षत; शिनाख्त के प्रयास जारी

Apr 23, 2026 - 14:29
 0
पाली: जाडन टोल नाके के पास मिला 10 दिन पुराना शव, सिर का हिस्सा क्षत-विक्षत; शिनाख्त के प्रयास जारी

पाली जिले के सदर थाना इलाके में जाडन टोल नाके के पास जंगल में एक करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव करीब 10 दिन पुराना बताया जा रहा है और कंकालनुमा स्थिति में मिला है। सूचना मिलते ही ग्रामीण सीओ अमरसिंह रत्नू और सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जांच शुरू की।

सदर थाने के सब इंस्पेक्टर किशनाराम ने बताया कि मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली थी कि जाडन टोल नाके के पास जंगल के अंदर एक शव पड़ा है। पुलिस जब मौके पर पहुँची तो शव अत्यंत खराब हालत में मिला। मृतक के सिर का हिस्सा जंगली जानवरों द्वारा नोचा हुआ प्रतीत हो रहा है। मृतक ने नीले रंग की टी-शर्ट और नीले रंग का लोअर पहन रखा था।

पुलिस को तलाशी के दौरान मृतक के पास से एक लाठी मिली है, हालांकि कोई मोबाइल फोन या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी पहचान की जा सके। शिनाख्त न होने के कारण पुलिस ने शव को स्थानीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

ग्रामीण सीओ अमरसिंह रत्नू ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। पुलिस आसपास के गांवों में गुमशुदगी की रिपोर्ट खंगाल रही है और हुलिए के आधार पर मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास में जुटी है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है