रोटरी क्लब मकराना ने गुणावती स्कूल में वितरित की लेखन पुस्तकें

Apr 23, 2026 - 14:38
 0
रोटरी क्लब मकराना ने गुणावती स्कूल में वितरित की लेखन पुस्तकें

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। रोटरी क्लब मकराना के तत्वाधान में जी.एन. बुक सेलर के विशेष सहयोग से पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, गुणावती में नन्हे बच्चों के लिए शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छोटे बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी राइटिंग (लेखन) की पुस्तकें भेंट की गईं। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष कमलेश कुमार काकाणी, सचिव जाकिर हुसैन गेसावत एवं पूर्व अध्यक्ष महमूद हसन सिसोदिया उपस्थित रहे। क्लब सचिव जाकिर हुसैन ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए बताया कि ये पुस्तकें जी.एन. बुक सेलर के दानिश परवेज, जुनैद खान, आबिद हुसैन एवं आकिब हुसैन के सौजन्य से उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि जी.एन. बुक सेलर समय-समय पर अपनी श्रद्धा अनुसार जरूरतमंद बच्चों को पाठ्य सामग्री भेंट कर शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देता रहता है। स्कूल प्राचार्य हरीश प्रजापत ने रोटरी क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से बच्चों में सीखने की ललक बढ़ती है और बुनियादी शिक्षा मजबूत होती है। प्राचार्य ने क्लब और दानदाताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से अध्यापक हाजी मोहम्मद, नरेंद्र सिंह सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है