पिपरोली गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित 8 लोग घायल

Apr 23, 2026 - 16:20
 0
पिपरोली गांव में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: दो पक्षों में संघर्ष, महिलाओं सहित 8 लोग घायल

रामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पिपरोली के मोती बास में बुधवार देर शाम वाहनों की टक्कर से शुरू हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडों में महिलाओं सहित कुल आठ लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना की शुरुआत बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक पिकअप और कार के बीच हुई टक्कर से हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने उस समय बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था, लेकिन देर रात विवाद ने पुनः तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए।

गुरुवार को पुलिस थाने पहुंचे प्रथम पक्ष के जैकम पुत्र फजर खान ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि बुधवार रात करीब 7:30 बजे नन्ने खान और उनके परिजनों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके घर पर लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में उनके परिवार के चार सदस्य घायल हो गए।

वहीं, दूसरे पक्ष ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि जैकम पक्ष के लोग शराब के नशे में उनके घर आए और गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। इस संघर्ष में दूसरे पक्ष की ओर से भी एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सभी आठ घायलों को तत्काल रामगढ़ उप जिला अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए अलवर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

रामगढ़ पुलिस ने एक पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की निगरानी भी बढ़ा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है