तहसीलदार द्वारा वकील की टेबल और बैंच को हटाने की बात को लेकर हुआ हंगामा
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) राजगढ तहसील परिसर मे तहसीलदार कार्यालय दरवाजे के बाहर पेड के नीचे एक वकील द्वारा
टेबल और बैंच लगाने पर तहसीलदार ने वकील को तहसीलदार कार्यालय के बाहर से हटाने को कहा। इस पर हंगामा खडा हो गया।
आवाज सुन कर मौके पर और भी वकील एकत्रित हो गए और तहसीलदार के द्वारा टेबल को नहीं हटाने की बात कही।तथा कहा की जहां से अतिक्रमण हटाना है वहां से क्यों नहीं हटाते हो।तथा वकीलों ने कहा की चैंबर बनवा दीजिए वहां बैठ जायेगें। अंत मे समझाईश करने पर मामला शांत हो गया।


