शादी में गए पीछे से अज्ञात चोर नकदी जेवरात कर ले गए पार
अलवर (अनिल गुप्ता) अलवर जिले में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला एन.ई.बी थाना क्षेत्र के दाउदपुर फाटक के पास स्थित हाउसिंग बोर्ड इलाके का है, जहां अज्ञात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दिया।
पीड़ित राकेश ने बताया कि वह अपनी भांजी की शादी में शामिल होने के लिए राजगढ़ के नयागांव गए हुए थे। इसी दौरान पीछे से चोर घर में घुस आया और करीब साठ हजार रुपये नगदी, चांदी के कड़े, पायजेव और अन्य सामान चोरी कर ले गए।
घटना का खुलासा तब हुआ जब परिवार वापस लौटा और घर का सामान बिखरा मिला। सूचना मिलते ही एन.ई.बी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। खास बात यह है कि पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें संदिग्ध व्यक्ति नजर आ रहा है।
पुलिस ने फुटेज के आधार पर चोर की पहचान करने के प्रयास कर रही हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है।


