नाबालिग के साथ दुष्कर्म का मामला गाडी को आग की भेंट चढाया
राजगढ (अलवर/ अनिल गुप्ता) रैणी थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। जिसमे दो लोगो के नामजद सहित तीन के खिलाफ़ मामला दर्ज हुआ है। वही जब आरोपी घटना को अंजाम देकर वापिस पीड़िता को छोड़ने आये तो भीड़ को देखकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।
आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी। सूचना पर रैणी पुलिस मौके पर पहुंची। जहां जली हुई गाड़ी को कब्जे में लेकर रैणी थाने में ले आये। इस सम्बंध में नाबालिग बालिका के भाई ने रैणी थाने में मामला दर्ज करवाया है कि उसके पिता का देहांत हो चुका है और उसकी 15 वर्षीय बहन कक्षा 11 की छात्रा है, जो सरकारी स्कूल में पढ़ती है। वह गुरुवार को सुबह 8 बजे स्कूल पैदल जा रही थी तो रास्ते में एक बोलेरो गाड़ी आई और उसकी बहन को जबरन गाड़ी में खींच लिया। जिसमे दो लड़के थे।
उन्होंने गाड़ी में उसकी बहन के हाथ बांध दिए और आंखों पर पट्टी बांध दी एवं रास्ते मे एक लड़के को ओर गाड़ी में बिठाया। उसके बाद उसकी बहन को वो अज्ञात स्थान पर ले गए और पट्टी खोली तो एक कमरे में थे। जहाँ पर उक्त तीनों ने बारी-बारी से उसकी नाबालिग बहन के साथ दुष्कर्म किया और तीनों ने आपत्तिजनक फ़ोटो व वीडियो बना धमकी दी की किसी को कुछ कहा तो तेरे भाई को जान से खत्म कर देंगे।
उसके बाद उन्होंने पीड़िता को दुबारा गाड़ी में बैठाया व आंखों पर पट्टी बांधकर करीब 1 बजे जहां से उठाया था। वही पर कुछ दूर छोड़कर भाग गए। जिसकी सूचना वहां कुछ लोगो ने पीड़िता के भाई को दी। जिस पर वह बहन को घर लाया तब उसने सारी घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच के जुट गई है। वही पुलिस ने नाबालिग पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज करवा दिए है। मामले की जांच राजगढ़ डीएसपी मनीषा मीना कर रही है।


