गोविन्दगढ़ सरकारी अस्पताल में 27 अप्रेल को आयोजित होगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

Apr 26, 2026 - 18:07
Apr 26, 2026 - 18:10
 0
गोविन्दगढ़ सरकारी अस्पताल में 27 अप्रेल को आयोजित होगा विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर

गोविन्दगढ़  स्थानीय राजकीय अस्पताल में कल, 27 अप्रैल 2026 को गैर-संचारी रोगों (NCD) की रोकथाम और उपचार हेतु एक विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर लुपिन फाउंडेशन और राज्य सरकार के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान करना है। इस दौरान अनुभवी डॉक्टरों और प्रशिक्षित मेडिकल टीम द्वारा ब्लड प्रेशर (BP), शुगर (मधुमेह), अस्थमा (दमा) और हृदय (Heart) संबंधी रोगों की गहन जांच की जाएगी।

  • निःशुल्क सेवाएं: प्राइवेट स्तर की विशेष जांचें और दवाइयां सभी मरीजों के लिए पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी। समय: शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा।
  • आवश्यक दस्तावेज:  परामर्श और जांच के लिए आने वाले मरीजों को अपना आधार कार्ड और मोबाइल नंबर साथ लाना अनिवार्य है।

अस्पताल प्रशासन और लुपिन फाउंडेशन ने क्षेत्र के निवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस शिविर का लाभ उठाएं ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान और उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................