खैरथल में मंदिर भर्तृहरि धाम का स्थापना दिवस 29 अप्रैल को, अखंड रामायण पाठ और हवन के साथ मनेगा उत्सव
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) श्री राजर्षि अभय समाज स्थित मंदिर भर्तृहरि धाम का स्थापना दिवस बड़ी ही श्रद्धाएवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा ।
संस्था के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा एवं प्रचार मंत्री अमृत खत्री ने जानकारी देते हुए बताया की मंदिर भर्तृहरि धाम की स्थापना वैशाख शुक्ल की त्रयोदशी संवत 2056( सन 1999 )के दिन हुई थी जो कि अब वर्तमान में भर्तृहरि धाम मंदिर के रूप में जाना जाता है ।इसी उपलक्ष्य में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 29 अप्रैल बुधवार को मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाएगा ।
आगे जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस उपलक्ष में 28 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे विधि विधान पूर्वक अखंड रामायण पाठ भी प्रारंभ किया जाएगा जिसका की समापन 29 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:00 बजे होगा और इसी के साथ महा आरती एवं हवन आदि होने के पश्चात श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया जाएगा ।
28 अप्रैल को ही रात्रि 8:00 बजे संस्था कार्यालय में दिवंगत कलाकारों को समाज के पदाधिकारियों कलाकारों तथा स्वयंसेवकों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी जाएगी।
इस शुभ अवसर पर संस्था के पदाधिकारी कलाकार तथा स्वयंसेवक उपस्थित रहेंगे । संपूर्ण कार्यक्रम की व्यवस्था मंदिर पुजारी पंडित महेश चंदशर्मा द्वारा तथा उनके साथियों द्वारा की जाएगी यह संपूर्ण व्यवस्था संस्था के महामंत्री राजेंद्र प्रसाद शर्मा की देखरेख में संपन्न होगी।


