दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: चलती कार में आग लगने से 5 यात्रियों की दर्दनाक मृत्यु

Apr 30, 2026 - 09:27
 0
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: चलती कार में आग लगने से 5 यात्रियों की दर्दनाक मृत्यु

लक्ष्मणगढ़: (कमलेश जैन) दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार रात्रि एक अत्यंत हृदयविदारक हादसा घटित हुआ, जिसमें एक अर्टिगा कार में भीषण आग लगने के कारण मध्य प्रदेश के श्योपुर के चैनपुर निवासी पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक नाबालिग बच्ची शामिल है।

हादसा लक्ष्मणगढ़ थाना क्षेत्र के मौजपुर स्थित SSB ट्रेनिंग सेंटर के समीप हादसा दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के पिलर नम्बर 115/300 पर रात्रि करीब 11:00 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, कार सवार सभी यात्री माता वैष्णो देवी के दर्शन कर वापस अपने निवास स्थान श्योपुर (मध्य प्रदेश) लौट रहे थे। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट-सर्किट माना जा रहा है। कार में CNG किट लगी होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे यात्रियों को बाहर निकलने का अवसर नहीं मिल सका।

सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुँची और करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार चालक विनोद कुमार मेहर ने कार की खिड़की खोलकर कूदने की कोशिश की, जिससे उसकी जान तो बच गई लेकिन वह 80 प्रतिशत तक झुलस गया है। जिसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है।

अलवर एएसपी प्रियंका रघुवंशी ने बताया कि आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि कार के भीतर केवल अवशेष ( केवल हड्डियां) ही शेष बचे हैं। पुलिस द्वारा मृतकों के डीएनए (DNA) सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि उनकी पहचान सुनिश्चित की जा सके। घटना के पश्चात कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने सुचारू करवा दिया है। प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है