मौसमी बीमारियों को देखते हुए उप निदेशक ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Apr 30, 2026 - 20:26
 0
मौसमी बीमारियों को देखते हुए उप निदेशक ने किया निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए ग्रामीण स्वास्थ्य निदेशालय स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुधीर मिश्रा राजगढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने राजकीय स्वास्थ्य केंद्र महिला एवं पुरुष का निरीक्षण कर प्रभारी डॉ. रमेश मीना को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 उन्होंने भर्ती मरीजों से भी चिकित्सालय की सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। निदेशालय स्वास्थ्य विभाग के उपनिदेशक (ग्रामीण स्वास्थ्य) डॉ. सुधीर ने मिश्रा बताया कि गर्मी का मौसम बढ़ रहा है। उसके कारण जो मौसमी बीमारियां बढ़ेगी तो उसको देखते हुए तैयारियां उच्च स्तर पर करली है। भर्ती मरीजों से भी मिलकर जानकारी ली एवं राजगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुराना है, जोकि 75 बेड का है।

लेकिन इस हिसाब से ओपीडी ज्यादा है। अगर भविष्य में क्रमोन्नत होता है तो ओर भी सुविधाएं बढाई जाएगी। वही प्रभारी को निर्देश दिए है कि जो पंखे अगर बन्द है उन्हें सही करवाये जाए और कुछ बेड अलग से लगाये जाए। वही दवाइयां मरीजो को बाहर से नही लानी पड़े इसके भी निर्देश दिए है। इस मौके पर सभी कार्मिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................