ग्राम रथ अभियान: बाजना के रवि नागर को मौके पर मिला मालिकाना हक; उपखंड अधिकारी ने सौंपा स्वामित्व पट्टा, लंबे समय से ऋण की समस्या से जूझ रहे लाभार्थी को मिली राहत

May 2, 2026 - 20:08
 0
ग्राम रथ अभियान: बाजना के रवि नागर को मौके पर मिला मालिकाना हक; उपखंड अधिकारी ने सौंपा स्वामित्व पट्टा, लंबे समय से ऋण की समस्या से जूझ रहे लाभार्थी को मिली राहत

बयाना (भरतपुर/ कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने के लिए संचालित 'ग्राम रथ अभियान' शनिवार को बयाना पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बाजना में एक पात्र परिवार के लिए नई उम्मीद लेकर पहुँचा। शिविर के दौरान कोड़ापुरा निवासी रवि नागर को उनकी भूमि का स्वामित्व पट्टा मौके पर ही प्रदान कर लाभान्वित किया गया।

लाभार्थी रवि नागर पुत्र वेदप्रकाश ने बताया कि भूमि का पट्टा न होने के कारण उन्हें बैंक से ऋण प्राप्त करने में काफी परेशानी हो रही थी, जिससे उनके कृषि कार्य और आर्थिक योजनाएं प्रभावित हो रही थीं। शनिवार को बाजना में ग्राम रथ अभियान के तहत आयोजित शिविर में उन्होंने उपखंड अधिकारी दीपक मित्तल के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही दस्तावेजों की पूर्ति के निर्देश दिए और तत्काल पट्टा तैयार करवाकर रवि नागर को सौंपा।

मालिकाना हक मिलने के बाद रवि नागर ने खुशी जाहिर करते हुए कहा:- "सरकार का ग्राम रथ अभियान हम जैसे ग्रामीणों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो रहा है। जब योजनाएं धरातल पर इस तरह प्रभावी रूप से लागू होती हैं, तो आमजन का जीवन बदल जाता है। मैं इस त्वरित सहायता के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।"

 बाजना में आयोजित इस जनजागरूकता शिविर में एलईडी मोबाइल वैन (ग्राम रथ) के माध्यम से ग्रामीणों को खेती, पशुपालन और ग्रामीण विकास से जुड़ी योजनाओं की ऑडियो-विजुअल जानकारी दी गई। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी ने बताया कि प्रशासन का लक्ष्य ग्राम रथ के माध्यम से हर पात्र व्यक्ति की समस्या का समाधान मौके पर ही करना है, ताकि उन्हें सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................