ग्राम रथ ने दिखाई राह: चिकसाना की मुन्नी देवी को मौके पर मिला अपने घर का मालिकाना हक

May 2, 2026 - 20:09
 0
ग्राम रथ ने दिखाई राह: चिकसाना की मुन्नी देवी को मौके पर मिला अपने घर का मालिकाना हक

भरतपुर(कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) राजस्थान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों के द्वार तक पहुँचाने के लिए संचालित 'ग्राम रथ अभियान' शनिवार को सेवर पंचायत समिति की ग्राम पंचायत चिकसाना में एक महिला लाभार्थी के लिए खुशियों की नई किरण लेकर पहुँचा। शिविर के दौरान ग्राम पंचायत चिकसाना निवासी मुन्नी देवी को उनकी भूमि का स्वामित्व पट्टा मौके पर ही प्रदान कर उन्हें कानूनी मालिकाना हक दिया गया।

 लाभार्थी मुन्नी देवी ने बताया कि पट्टे के अभाव में उन्हें बैंक से ऋण प्राप्त करने में लंबे समय से बड़ी बाधा आ रही थी, जिससे परिवार की आर्थिक जरूरतें और कृषि कार्य प्रभावित हो रहे थे। शनिवार को जब 'ग्राम रथ' चिकसाना पहुँचा, तो मुन्नी देवी ने अपनी समस्या उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता के समक्ष रखी।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए उपखंड अधिकारी भारती गुप्ता ने संवेदनशीलता दिखाई और संबंधित अधिकारियों को मुन्नी देवी के आवेदन के दस्तावेजों की मौके पर ही पूर्ति करने के निर्देश दिए। प्रशासन की सक्रियता से कुछ ही समय में प्रक्रिया पूरी कर मुन्नी देवी को स्वामित्व पट्टा सौंप दिया गया।

  • पट्टा प्राप्त कर मुन्नी देवी के चेहरे पर संतोष और खुशी के भाव साफ दिखाई दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा और जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा: - "ग्राम रथ अभियान हम जैसे ग्रामीणों के लिए वरदान साबित हो रहा है। पट्टा मिलने से अब मुझे अपनी भूमि का हक मिल गया है और मैं बैंक से ऋण लेकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधार सकूँगी।"

चिकसाना में आयोजित इस जनजागरूकता शिविर में एलईडी मोबाइल वैन (ग्राम रथ) के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार की प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि ग्राम रथ अभियान का मुख्य उद्देश्य योजनाओं को केवल कागजों तक सीमित न रखकर उन्हें धरातल पर पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाना और मौके पर ही समस्याओं का समाधान करना है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................