विधायक गोपीचंद मीणा ने उपजिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, मरीजों की कुशलक्षेम पूछी

Jun 10, 2026 - 19:03
 0
विधायक गोपीचंद मीणा ने उपजिला चिकित्सालय का किया निरीक्षण, मरीजों की कुशलक्षेम पूछी

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) क्षेत्रीय विधायक गोपीचंद मीणा ने बुधवार को उपजिला चिकित्सालय जहाजपुर का दौरा कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा भर्ती मरीजों की कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान उन्होंने फार्मासिस्ट से दवाइयों की उपलब्धता एवं सरकारी सप्लाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।

विधायक मीणा ने कहा कि मरीजों को आवश्यक दवाइयों की किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने फार्मासिस्ट से पूछा कि यदि सरकार की ओर से दवा आपूर्ति में किसी प्रकार की परेशानी आ रही हो तो उसकी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराई जाए, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान विधायक ने ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। 

सीएचसी प्रभारी एवं नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दिलीप मीणा ने बताया कि पिछले माह शुरू हुए ऑपरेशन थिएटर में अब तक 26 मरीजों की आंखों के सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। वहीं अस्पताल में पिछले माह 74 तथा चालू माह में अब तक 32 सोनोग्राफी की जा चुकी हैं।

विधायक गोपीचंद मीणा ने वार्डों में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उपचार संबंधी फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने मरीजों से कहा कि यदि किसी भी स्तर पर चिकित्सा कर्मियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही हो तो इसकी जानकारी अवश्य दें। इस दौरान चिकित्सा प्रभारी डॉ. दिलीप मीणा, डॉ. नईम अख्तर सहित अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................