निर्माणाधीन नाले में सरसों से भरा ट्रक फंसा, जाम लगा

Jun 10, 2026 - 19:04
 0
निर्माणाधीन नाले में सरसों से भरा ट्रक फंसा, जाम लगा

खैरथल (हीरालाल भूरानी)  खैरथल शहर के मातोर रोड पर निर्माणाधीन नाले में देर रात सरसों से भरा एक ट्रक फंस गया। बाद में जेसीबी और क्रेन की मदद से कई घंटे की मशक्कत के बाद ट्रक को बाहर निकाला जा सका।
गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। ट्रक के फंसने से लंबा जाम लग गया। गौरतलब है कि करीब 15 दिन पहले नाले की खुदाई कर उसे ऐसे ही छोड़ दिए जाने से सड़क पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। सबसे गंभीर बात यह है कि न तो ठेकेदार की ओर से मार्ग को सुरक्षित करने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही पुलिस प्रशासन ने वैकल्पिक ट्रैफिक व्यवस्था लागू की। इसके चलते हर दिन वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................