अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर भड़का वकील समुदाय, हनुमाननगर थाने पहुंचकर लगाए पुलिस विरोधी नारे

Jun 10, 2026 - 19:07
 0
अधिवक्ता से कथित दुर्व्यवहार पर भड़का वकील समुदाय, हनुमाननगर थाने पहुंचकर लगाए पुलिस विरोधी नारे

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) हनुमाननगर थाना क्षेत्र में एक अधिवक्ता के साथ कथित रूप से मारपीट, मोबाइल छीनने, गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार किए जाने के आरोपों को लेकर बुधवार को देवली (जिला टोंक) के अधिवक्ताओं में भारी रोष देखने को मिला। बड़ी संख्या में अधिवक्ता हनुमाननगर थाने पहुंचे और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार लुहारी कलां निवासी अधिवक्ता नरेंद्र कुमार मीणा ने पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया है कि 9 जून की रात देवली से दांता जाते समय कुछ पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया, मोबाइल फोन छीन लिया तथा मारपीट कर जबरन थाने ले गए। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्हें किसी से संपर्क नहीं करने दिया गया और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई।

घटना की जानकारी मिलने पर देवली के अधिवक्ता बुधवार को हनुमाननगर थाने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए घटना पर कड़ा विरोध जताया। अधिवक्ताओं ने कहा कि यदि शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए जाते हैं तो यह कानून के रखवालों द्वारा कानून की मर्यादा का उल्लंघन है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई नहीं की गई तो वकील समुदाय आंदोलन करने को मजबूर होगा। वहीं शिकायत की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक सहित उच्च अधिकारियों को भी भेजी गई है।
फिलहाल मामले को लेकर अधिवक्ता समुदाय और पुलिस विभाग के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है तथा सभी की निगाहें जांच और प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................