राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकडा बीए.फर्स्ट ईयर की पहली मेरिट सूची जारी : प्रवेश प्रक्रिया शुरू, कटऑफ और वेटिंग लिस्ट भी घोषित

Jun 10, 2026 - 19:08
 0
राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकडा बीए.फर्स्ट ईयर की पहली मेरिट सूची जारी :  प्रवेश प्रक्रिया शुरू, कटऑफ और वेटिंग लिस्ट भी घोषित

खैरथल (हीरालाल भूरानी )  टपूकडा के राजकीय कन्या महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. प्रथम वर्ष की पहली मेरिट सूची बुधवार, 10 जून को जारी कर दी गई है। इसके साथ ही प्रवेश प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। महाविद्यालय प्रशासन ने चयनित छात्राओं को निर्धारित तिथि तक आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन करवाकर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
जारी मेरिट सूची के अनुसार, विभिन्न वर्गों के लिए कटऑफ प्रतिशत इस प्रकार रहे : सामान्य वर्ग 80.20%,अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 50.60%, अनुसूचित जाति (SC) 65.60% और अति पिछड़ा वर्ग (MBC) 69.60%।
 पहली सूची में चयनित न हो पाने वाली छात्राओं के लिए भी अवसर है। महाविद्यालय प्रशासन ने 100 छात्राओं को वेटिंग सूची में रखा है, जिसकी न्यूनतम कटऑफ 45.00% है। यदि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समय में प्रवेश नहीं लेते हैं, तो वेटिंग सूची की छात्राओं को मौका मिलेगा।
 दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया बुधवार से शुरू हो गई है। चयनित छात्राओं को अपने मूल दस्तावेजों के साथ महाविद्यालय में उपस्थित होकर सत्यापन करवाना होगा। सत्यापन के बाद, छात्राएं ई-मित्र केंद्र के माध्यम से निर्धारित शुल्क जमा करके प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकेंगी।
 महाविद्यालय के प्राचार्य मनोज चौपड़ा  ने बताया कि चयनित छात्राओं के लिए फीस जमा करने की अंतिम तिथि 13 जून 2026 है। प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने वाले विद्यार्थियों की अंतिम सूची 15 जून 2026 को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने छात्राओं को समय पर सभी औपचारिकताएं पूरी करने का आग्रह किया ताकि प्रवेश में कोई असुविधा न हो।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................