खण्डेलवाल वैश्य समाज का तृतीय प्रादेशिक परिचय सम्मेलन 6 सितम्बर को अलवर में – 15 अगस्त तक करा सकेंगे पंजीकरण, सादगी और कड़े नियमों के बीच होगा आयोजन

Jun 12, 2026 - 18:45
 0
खण्डेलवाल वैश्य समाज का तृतीय प्रादेशिक परिचय सम्मेलन 6 सितम्बर को अलवर में – 15 अगस्त तक करा सकेंगे पंजीकरण, सादगी और कड़े नियमों के बीच होगा आयोजन

अलवर (राजस्थान) खण्डेलवाल वैश्य समाज द्वारा प्रादेशिक स्तर पर तृतीय आदर्श अविवाहित युवक-युवती एवं तलाकशुदा, विधवा-विदुर परिचय सम्मेलन का आयोजन आगामी 6 सितम्बर 2026 (रविवार) को अलवर के महावर धर्मशाला में किया जाएगा। समाज हित में लिए गए कई कड़े और अनूठे नियमों के कारण यह सम्मेलन इस बार बेहद खास और आदर्श रहेगा।

समाज के संरक्षक श्री नारायण जी बाजरगान ने बताया कि गत 10 जून को खण्डेलवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में इस भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। सम्मेलन में भाग लेने के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक अभिभावक अपने विवाह योग्य बच्चों का बायोडाटा, फोटो और ₹1100 पंजीयन शुल्क मोबाइल नंबर 9462417960 पर भेजकर अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

  • औपचारिकताओं से दूर, सादगी पर रहेगा जोर

 आयोजन समिति ने इस बार फिजूलखर्ची और समय की बर्बादी को रोकने के लिए एक मिसाल पेश की है। कार्यक्रम को पूरी तरह उद्देश्यपूर्ण और सरल बनाने के लिए इस बार मंच, माल्यार्पण और अतिथि सत्कार जैसी पारंपरिक औपचारिकताओं को शामिल नहीं किया जाएगा।

  • भीड़भाड़ पर रोक: एक अभ्यर्थी के साथ केवल दो परिजनों को ही एंट्री

 सम्मेलन में अनुशासन बनाए रखने के लिए समिति ने सख्त नियम लागू किया है। इसके तहत कार्यक्रम स्थल पर प्रत्येक अभ्यर्थी (युवक/युवती) के साथ केवल दो परिजनों की उपस्थिति ही मान्य होगी। अन्य किसी भी बाहरी व्यक्ति या रिश्तेदारों को परिसर में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

इस प्रादेशिक सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समिति ने अनिल जी माचीवाल को संयोजक, रघु मेठी को सह-संयोजक तथा पुष्पेन्द्र तमोलिया को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। बैठक के दौरान जिला प्रभारी उमेश नाटाणी, सह-प्रभारी बाबूलाल ठाकुरिया, दीपक झालानी, रमेश ठेकेदार, दिलीप झंगीनिया, मोहन पाबूवाल, महेश जसोरिया, सतीश बड़ाया, अनिल तमोलिया, उमेश ठाकुरिया, रविन्द्र दुसाद एवं श्यामलाल केदावत सहित समाज के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................