श्री नारायण गौशाला द्वारा ब्रज परिक्रमा मार्ग में अनवरत भंडारा जारी, एकादशी पर बांटी सांवख्या की खीर

Jun 12, 2026 - 18:50
 0
श्री नारायण गौशाला द्वारा ब्रज परिक्रमा मार्ग में अनवरत भंडारा जारी, एकादशी पर बांटी सांवख्या की खीर

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता)। ब्रज चौरासी कोस की परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री नारायण गौशाला, बहादुरपुर की ओर से सेवा का अनूठा संकल्प देखने को मिल रहा है। परिक्रमा मार्ग में पूछरी का लौठा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने गौशाला परिवार द्वारा गत 25 मई से अनवरत (लगातार) विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सेवादार पूरी श्रद्धा और भाव से जुटे हुए हैं।

बदलते मीनू के साथ चौबीसों घंटे सेवा भंडारे के तहत परिक्रमार्थियों के लिए समय के अनुसार भोजन व पेय की विशेष व्यवस्था की गई है। तपती गर्मी को देखते हुए सुबह और दोपहर के समय श्रद्धालुओं को स्फूर्ति देने वाली चाय, शीतलता प्रदान करने वाली पारंपरिक 'घाट की राबड़ी' और मीठे चावल का वितरण किया जा रहा है। वहीं, रात्रि के समय श्रद्धालुओं के लिए गरमा-गरम पूड़ी-सब्जी के भंडारे का प्रबंध है। इसी क्रम में एकादशी के पावन अवसर पर व्रत रख रहे श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से सांवख्या (सामा) की खीर का वितरण किया गया।

सेवादारों का अनुकरणीय समर्पण गौशाला के प्रवक्ता राजेश जोशी ने बताया कि यह सारी व्यवस्थाएं गौशाला परिवार के सहयोग से ब्रज यात्रा के मद्देनजर नि:स्वार्थ भाव से की जा रही हैं। इस पुनीत कार्य में गौशाला के संरक्षक गोरधन लाल खेमानी, समाजसेवी व प्रवक्ता राजेश जोशी, सुरेश यादव, नरेश चौधरी, भारत शर्मा सहित भुसावर से आए विशेष सेवादार सत्यनारायण अग्रवाल, रौशन लाल सैनी, यादराम सैनी, भगवान दास बाबा, सूरज प्रकाश और भगवान आदि पूरी लगन के साथ व्यवस्थाएं संभालने और श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी ग्रहण कराने में जुटे हुए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................