महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि पर राजपूत समाज ने दी श्रद्धांजलि, स्वाभिमान और बलिदान को किया याद
सकट (अलवर) क्षेत्र के नारायणपुर गांव में सोमवार को राजपूत समाज के लोगों ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि मनाई और महाराणा प्रताप के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट जिला अलवर के जिला मंत्री अजय सिंह राजपूत ने महाराणा प्रताप के जीवन पर प्रकाश के डालते हुए कहा कि महाराणा प्रताप ने जीवन भर मातृभूमि की आन बान शान की रक्षा हेतु संघर्ष किया और विपरीत परिस्थितियों में भी कभी स्वाभिमान से समझौता नहीं किया उनकी राष्ट्र भक्ति पराक्रम और त्याग की अमर गाथाएं सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए शौर्य और आत्मसम्मान का मार्गदर्शन करती रहेगी। इस मौके पर राम सिंह, जगदीश सिंह, महावीर सिंह, हदराज सिंह राजपूत, मंगल राम सैनी, ओम प्रकाश सेन, पन्ना राम कोली सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


