विश्व रक्तदाता दिवस पर सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा की अनूठी पहल को मिला सम्मान

Jun 16, 2026 - 19:47
 0
विश्व रक्तदाता दिवस पर सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन भीलवाड़ा की अनूठी पहल को मिला सम्मान

गुरला (बद्री लाल माली) विश्व रक्तदाता दिवस के उपलक्ष्य में उदयपुर के गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 'मानवता की एक बूंद - रक्तदान करें, जीवन बचाएं' थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चुनिंदा समाजसेवियों और संस्थाओं को मंच प्रदान किया गया।

समारोह में भीलवाड़ा के सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन के सचिव गोपाल विजयवर्गीय को ग्रामीण अंचलों में चलाए जा रहे उनके अनूठे अभियान 'हर पंचायत, रक्त पंचायत' के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। विजयवर्गीय को यह सम्मान ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति फैली भ्रांतियों को दूर करने, नियमित शिविर लगाने और आपातकाल में मरीजों को त्वरित रक्त उपलब्ध कराने के उत्कृष्ट प्रयासों के लिए दिया गया है।

  • चिकित्सा जगत की नामचीन हस्तियों ने किया बहुमान

मेडिकल कॉलेज के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम में चिकित्सा जगत की कई वरिष्ठ हस्तियां मौजूद रहीं। कॉलेज की डीन डॉ. संगीता गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हरप्रीत सिंह, सीईओ ऋषि कपूर तथा पैथोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. गीता मुखिया ने संयुक्त रूप से गोपाल विजयवर्गीय को मोमेंटो, प्रशस्ति-पत्र और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके सेवाभावी प्रयासों की सराहना की।

  • रक्त के अभाव में न टूटे किसी की सांस: विजयवर्गीय

सम्मान से अभिभूत गोपाल विजयवर्गीय ने युवाओं और स्वयंसेवी संगठनों से इस पुनीत कार्य में जुड़ने की अपील की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्य नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने जोर देकर कहा: "हमारा लक्ष्य एक ऐसे समाज का निर्माण करना है जहां 'रक्त करे रोगी का इंतजार' का संकल्प पूरी तरह साकार हो। ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता की सबसे ज्यादा जरूरत है और हमारा फाउंडेशन प्रत्येक पंचायत तक इस अलख को जगाने के लिए प्रतिबद्ध है।"

अंत में सहयोग सेवार्थ फाउंडेशन की ओर से गीतांजलि मेडिकल कॉलेज प्रशासन एवं ब्लड सेंटर की पूरी टीम का आभार व्यक्त किया गया और रक्तदान को एक राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन बनाने का संकल्प दोहराया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है