मोबाइल वैन से विधिक जागरूकता शिविरों का शुभारंभ: गांव-गांव पहुंचेगा कानून का संदेश

Jun 16, 2026 - 19:46
 0
मोबाइल वैन से विधिक जागरूकता शिविरों का शुभारंभ: गांव-गांव पहुंचेगा कानून का संदेश

राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) तालुका विधिक सेवा समिति, राजगढ़ के तत्वावधान में क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में आमजन को उनके अधिकारों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करने के लिए एक विशेष अभियान का आगाज किया गया है। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) एवं राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (रालसा) द्वारा संचालित विभिन्न विधिक योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से 16 जून से 20 जून तक मोबाइल वैन के माध्यम से गांव-गांव में विशेष जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

  • न्यायाधीश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

इस पांच दिवसीय प्रचार-प्रसार अभियान की शुरुआत मंगलवार को न्यायालय परिसर से हुई। ताल्लुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष तथा अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश शर्मा ने मोबाइल वैन को हरी झंडी दिखाकर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया। निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार यह वैन विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को कानून और जनहित की योजनाओं के प्रति जागरूक करेगी।

  • पहले दिन कई गांवों में दी कानूनी जानकारी

तालुका विधिक सेवा समिति की सचिव भाग्यश्री मीणा ने बताया कि अभियान के पहले दिन मोबाइल वैन ने ग्राम थाना राजाजी, धमरेड़, खरखड़ा, टहला बाईपास, रेलवे स्टेशन, मेला का चौराहा और पुराना राजगढ़ का दौरा किया। इन स्थानों पर पैरा लीगल वालंटीयर (पीएलवी) सुबेन्द्र सैनी द्वारा ग्रामीणों को विधिक योजनाओं, उनके कानूनी अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान की गई।

  • महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया सजग, बताया हेल्पलाइन नंबर

शिविरों के दौरान विशेष रूप से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों को त्वरित कानूनी सहायता और परामर्श के लिए जारी टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 की भी जानकारी दी गई, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वे तुरंत मदद प्राप्त कर सकें।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है