पशु चिकित्सालय बहरोड़ संपन्न हुई पहली डॉग्स में सफल ऑर्थाेथोपेडिक सर्जरी

Jun 5, 2025 - 04:24
 0
पशु चिकित्सालय बहरोड़ संपन्न हुई पहली डॉग्स में सफल ऑर्थाेथोपेडिक सर्जरी

बहरोड़ (मयंक जोशीला) राज्य सरकार द्वारा बजट घोषणा में नव क्रमोन्नत बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालय अब अपना पूर्ण स्वरूप लेने लगा है एवं पशु पालकों की अपने पशुओं की चिकित्सा हेतु लंबी कतारें एवं चेहरे पर सहज भाव बताते हैं कि लोग स्टाफ एवं संस्था कार्य से संतुष्ट हैं। इसी क्रम में स्टाफ द्वारा मंगलवार को चिकित्सालय में जिले की प्रथम सफल ऑर्थाेथोपेडिक सर्जरी संपादित की गई। बहु उद्देशीय पशु चिकित्सालय के उपनिदेशक डॉ राजेश यादव ने बताया कि आज संस्था की एवं जिले की प्रथम सफल ऑर्थाेथोपेडिक सर्जरी डॉ विजय मंडोवरा, डॉ बीजल यादव, डॉ अर्चना श्रृंगी, सुरेश सिंघाडिया एवं इंटरन डॉ वीर सिंह की टीम द्वारा संसाधनों को स्वयं के स्तर से मैनेज कर की गई। साथ ही बताया संस्था में मध्य जनवरी में स्टाफ के पदस्थापन उपरान्त करीब अस्सी मेजर एवं माइनर सर्जरी संपादित करने के साथ साथ दस हजार से अधिक पशुओं का उपचार भी संस्था द्वारा किया गया है।

ऐतिहासिक सर्जरी के बारे में जानकारी देते हुए वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी एवं संस्था के स्मॉल एनिमल वार्ड प्रभारी डॉ विजय मंडोवरा ने बताया कि स्मॉल एनिमल्स की ऑर्थाेपेडिक सर्जरीएरिया में कभी नहीं हुई एवं एक्सीडेंट आदि की स्थिति में पशु पलकों को ऑर्थाेपेडिक सर्जरी हेतु अपने पशुओं को गुरुग्राम या जयपुर निजी पशु चिकित्सा केंद्रों पर ले जाना पड़ता था। जिसमें काफी आर्थिक भार एवं समय लग जाता था एवं एक्सीडेंटल ट्रौमा के केस में स्ट्रीट डॉग्स के लिए तो असामयिक मौत का कारण बनती थी। इसके लिए पशु प्रेमियों द्वारा काफी महीनों से हमसे अनुरोध किया जा रहा था इसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार की मंशा अनुसार स्थानीय लेवल पर ही संपादित करवाने के उद्देश्य से यह पहली सफल ऑर्थाेथोपेडिक सर्जरी संपादित की गई है। साथ ही बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार की मंशा अनुसार स्ट्रीट डॉग्स प्रेमियों के आग्रह पर पशुओं के नसबंदी ऑपरेशन भी लगातार यहां किए जा रहे हैं साथ ही संस्थान को स्पेशलिटी सेंटर बनाने एवं कुछ आधुनिक निदान उपकरण जैसे कि सोनोग्राफी मशीन, एक्स रे मशीन, ब्लड एवं बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर उपकरणों को संस्था को उपलब्ध करवाने हेतु विभाग एवं शासन को अनुरोध किया गया है। आशा है शीघ्र ही संस्था को उपलब्ध हो जाएंगे। जिससे पशु पालकों को बेहतर सुविधाएं संस्था में ही उपलब्ध हो सकेंगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................