मांगें नहीं मानी तो 30 जुलाई से जिलेभर के पटवारी-कानूनगो करेंगे पूर्ण कार्य बहिष्कार

भयमुक्त कार्य वातावरण, निलंबित कर्मियों की बहाली और स्थानांतरित कर्मचारियों की कार्यमुक्ति सहित कई मांगों को लेकर जिला कलक्टर को सौंपा ज्ञापन

Jul 27, 2026 - 18:18
Jul 27, 2026 - 18:18
 0
मांगें नहीं मानी तो 30 जुलाई से जिलेभर के पटवारी-कानूनगो करेंगे पूर्ण कार्य बहिष्कार

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) राजस्थान पटवार-कानूनगो संघ, जिला भीलवाड़ा ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला कलक्टर के नाम उपखंड अधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। 

संघ ने चेतावनी दी है कि यदि 29 जुलाई 2026 तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो 30 जुलाई 2026 से जिलेभर के सभी पटवारी और गिरदावर पूर्ण कार्य बहिष्कार पर चले जाएंगे।

ज्ञापन में संघ ने आरोप लगाया कि राजस्व कर्मियों पर अनावश्यक दबाव और भय का वातावरण बनाया जा रहा है। विभागीय जांचों में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों की अनदेखी कर कठोर कार्रवाई की जा रही है, जिससे कर्मचारियों का मनोबल प्रभावित हो रहा है। संघ ने भयमुक्त कार्य वातावरण सुनिश्चित करने तथा लंबित विभागीय जांचों का निष्पक्ष निस्तारण करने की मांग की है।

संघ ने पटवारी हरदेव लाल बैरवा के खिलाफ की गई कार्रवाई को नियमों के विपरीत बताते हुए मामले की पुनः समीक्षा कर राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1958 के तहत सक्षम स्तर पर भेजने की मांग की है। इसके अलावा, अन्य जिलों से स्थानांतरित होकर भीलवाड़ा में कार्यरत कर्मचारियों को शीघ्र कार्यमुक्त करने तथा वर्तमान में निलंबित सभी पटवारियों और गिरदावरों को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल है।
संघ ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समय सीमा तक मांगों का समाधान नहीं हुआ तो जिलेभर के राजस्व कर्मचारी पूर्ण कार्य बहिष्कार करेंगे, जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................