मुख्यमंत्री शर्मा 29 जुलाई को हलैना के गांव खेरली गूर्जर करेंगे सैनिक कन्या स्कूल का शिलान्यास

Jul 27, 2026 - 19:12
 0
मुख्यमंत्री शर्मा 29 जुलाई को हलैना के गांव खेरली गूर्जर करेंगे सैनिक कन्या स्कूल का शिलान्यास

हलैना (विष्णु मित्तल) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का 28 जुलाई को डीग एवं 29 जुलाई का भरतपुर जिले में आगमन है और उनके कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार हो गई,जिनके कार्यक्रम स्थलों का गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम,वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली,डीग-कुम्हेर के विधायक डाॅ.शैलेश सिंह तथा भरतपुर व डीग जिले के जिला कलक्टर एवं एसपी सहित अन्य प्रशासन व पुलिस के अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने निरीक्षण किया।

गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं विधायक बहादुर सिंह कोली ने बताया कि मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित एक दिवसीय भरतपुर दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। दौरे की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए उपखंड वैर क्षेत्र के कस्वा हलैना से करीब 3 किमी दूर  गांव खेरली गूर्जर के पास बालिका सैनिक स्कूल बन रहा है,जिसका शिलान्यास 29 जुलाई को सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिकारियों के साथ ,तैयारियों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा.निर्देश दिए और  कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था पेयजल आपूर्ति विद्युत व्यवस्था इंटरनेट कनेक्टिविटी मोबाइल टॉयलेट पार्किंग व्यवस्था एवं सभा स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन राजीव शर्मा, उपखंड अधिकारी सचिन यादव तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह टन्टा,पूर्व अध्यक्ष करतार सिंह डागुर,हरवीर बाछरैन,मण्डल महामंत्री हरप्रसाद धरसौनी आदि उपस्थित रहे

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................