अतिक्रमण से बंद हुआ लुहारी कलां में आम रास्ता, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

Jul 28, 2026 - 16:58
 0
अतिक्रमण से बंद हुआ लुहारी कलां में आम रास्ता, ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) ग्राम पंचायत लुहारी कलां के सोराम मास्टर के झूपड़ा के ग्रामीणों ने आम रास्ते से अतिक्रमण हटवाने की मांग को लेकर मंगलवार को उपखंड अधिकारी जहाजपुर को ज्ञापन सौंपा। 

ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने मुख्य मार्ग पर अवैध रूप से कच्चा कोट (बाड़बंदी) बनाकर रास्ता बंद कर दिया है, जिससे लोगों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो रहा है।
ज्ञापन में बताया गया कि यह रास्ता ग्रामीणों के खेतों, कुएं, तालाब तथा अन्य आवश्यक स्थानों तक पहुंचने का एकमात्र मार्ग है। इसी रास्ते पर काल भैरव का धार्मिक स्थल भी स्थित है, जहां आने-जाने में ग्रामीणों और पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रास्ता खुलवाने के लिए पूर्व में भी कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन संबंधित व्यक्ति ने कथित रूप से अपने राजनीतिक प्रभाव और धनबल के कारण अतिक्रमण नहीं हटाया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि शिकायत करने पर उन्हें खुलेआम धमकियां दी जाती हैं।
ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी से मांग की है कि आम रास्ते को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराकर ग्रामीणों को राहत दिलाई जाए। ज्ञापन पर सोराम मास्टर के झूपड़ा के कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है