मकराना में बेतरतीब टेम्पो संचालन से यातायात चरमराया, ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

Jul 28, 2026 - 16:57
 0
मकराना में बेतरतीब टेम्पो संचालन से यातायात चरमराया, ज्ञापन देकर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

​मकराना (मोहम्मद शहजाद)। शहर के सबसे व्यस्त व्यावसायिक और रिहाइशी क्षेत्रों सदर बाजार, पाबूजी के चबूतरे एवं चारभुजा रोड पर टेम्पो चालकों के अव्यवस्थित संचालन और सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने से रोजाना भीषण जाम की स्थिति बन रही है। इस गंभीर समस्या से स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यातायात व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कपिल तोषनीवाल ने मकराना के वृत्ताधिकारी विक्की नागपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और प्रभावी कदम उठाने की मांग की। कपिल तोषनीवाल ने सीओ नागपाल को अवगत कराया कि शहर में कई टेम्पो चालक बिना किसी निर्धारित नियम-कायदों के सड़कों पर दौड़ रहे हैं।

पाबूजी के चबूतरे और चारभुजा रोड पर विशेष जांच अभियान चलाकर चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन फिटनेस प्रमाण पत्र, परमिट और बीमा जैसे आवश्यक दस्तावेजों की सघन जांच की जानी चाहिए। नियम तोड़ने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और चालान बनाकर ही इस अव्यवस्था पर रोक लगाई जा सकती है। क्षेत्र में स्थित स्कूलों, मुख्य बाजारों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुबह से शाम तक रुक-रुक कर लगने वाले जाम से बुजुर्गों और स्कूली बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

 यदि समय रहते अनियंत्रित यातायात पर अंकुश नहीं लगाया गया, तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने भी पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इन प्रमुख सड़कों पर नियमित रूप से यातायात पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। अवैध पार्किंग और बेतरतीब सवारी बैठाने वाले टेम्पो चालकों पर सख्ती से लगाम कसकर आमजन को रोज-रोज के जाम से राहत दिलाई जाए। साथ ही सदर बाजार से चारभुजा रोड़ पर दुपहिया वाहनों और दुकानदारों द्वारा सामान बाहर रखकर अतिक्रमण मुक्त करने का आग्रह किया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है