हैरत अंगेज अखाडा प्रदर्शन के साथ निकाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

Apr 11, 2022 - 03:09
 0
हैरत अंगेज अखाडा प्रदर्शन के साथ निकाली भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

भीलवाड़ा  (राजस्थान/ बृजेश शर्मा) श्रीरामनवमी के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और मातृशक्ति दुर्गावाहिनी की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस के आला अधिकारियों के साथ भारी पुलिस लवाजमा मौजूद रहा, जिला मंत्री विजय ओझा  व महानगर  संयोजक अखिलेश व्यास ने बताया कि शोभायात्रा को शाम 5.30 बजे मालियों के नोहरे नेहरू रोड से महामंडलेश्वर स्वामी हंसराम उदासीन, संत योगेश्वर व संत जयरामदास ने भगवा पताका दिखाकर प्रारंभ किया। शोभायात्रा में अलग-अलग रथों में श्री राम दरबार, भारतीय  स्वराज्य के 75 वर्ष, महाराणा प्रताप व भारत माता की झांकियां सजी थीं। विशेष एक सुंदर बग्गी में श्री राम सीता का श्रृंगार कर जीवंत झांकी प्रस्तुत की गई। आगे-आगे घोड़े पर महिषासुर मर्दिनी के रूप में श्रद्धा पारीक, भारतमाता के रूप में आस्था पारीक, सीता के रूप में माया पारीक व राम के रूप में सुनील जोशी की जीवंत झांकी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में बेंड पर भजन चल रहे थे और राम भक्त मस्ती से भाव विभोर होकर नृत्य कर रहे थे। दुर्गावहिनी व दुर्गा शक्ति अखाड़ा द्वारा कई स्थानों पर कई साहसिक प्रदर्शन किए गए।  
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य अखाड़ा प्रदर्शन एवं कई हैरतअंगेज कारनामे दिखाए। भगवा ध्वज लहराते हुए वीर बजरंगी, हर हर महादेव, देश का बल बजरंग दल, जय जय श्री राम, भारत माता की जय आदि नारों से शहर गुंजायमान हो गया। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह व्यापारिक मंडल, धार्मिक व अन्य सामाजिक संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर उचित पेयजल की व्यवस्था की गई। इस यात्रा में  ए डी एम सिटी एन के राजोरा,एस डी एम ओम प्रभा,  एडिशनल एसपी  मैत्रेयी रघुवीर, सी ओ सिटी हंसराज ,राहुल जोशी, सी आई,राजेन्द्र गोदारा,,डी पी दाधीच, गजेन्द्र सिंह  सुरजीत, स्वागत पण्डिया,रामस्वरूप चौधरी सहित कई थानाधिकारी मौजूद रहे। वही सुरक्षा के चाकचौबंद मुस्तेद रहे,वही ड्रोन द्वारा निगरानी रखी गई, तो छतों पर सुरक्षा के तौर पर पुलिस कर्मी भी मौजूद रहे, शोभायात्रा सांगानेरी गेट, शहीद चौक ,धानमंडी, बड़ा मंदिर, सराफा बाजार, हिंदू महासभा कार्यालय, भीमगंज थाना, सूचना केंद्र सीतारामजी की बावड़ी व श्रीगेस्ट हाउस होते हुए वापस मालियों के नोहरे पहुंचकर संपन्न हुई।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है