सीएम शर्मा 29 को आयेंगे खेरली गुर्जर; कन्या सैनिक स्कूल का करेंगे शिलान्यास

Jul 28, 2026 - 17:19
 0
सीएम शर्मा 29 को आयेंगे खेरली गुर्जर; कन्या सैनिक स्कूल का करेंगे शिलान्यास

हलैना( विष्णु मित्तल), कस्बा हलेना से करीब 3 किमी दूर गांव खेरली गुर्जर निकट  कन्या सैनिक स्कूल का 29 जुलाई को दोपहर एक बजे शिलान्यास होगा और मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। साथ में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली, डीग कुम्हेर के विधायक डॉ.शैलेंद्र सिंह पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली आदि भी अतिथि होंगे। जिस कार्यक्रम की सफलता को जिला प्रशासन, विधायक, पूर्व सांसद सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति जुड़े हुए हैं और सभी कार्यक्रम की तैयारियां पूर्ण हो गई। इस सम्बन्ध में 27 जुलाई को गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, वैर के विधायक बहादुर सिंह कोली, भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह टंटा और 28 को पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, पूर्व जिला प्रमुख द्वारिका प्रसाद गोयल, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह पथैना, पंचायत समिति सदस्य धीर सिंह जटवलाई, ग्रामीण मण्डल वैर के अध्यक्ष शिव सिंह बेबर व महामंत्री हरप्रसाद सिंह धरसौनी आदि ने कार्यक्रम स्थल और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

विधायक बहादुर सिंह कोली ने बताया कि उप तहसील हलेना क्षेत्र के गांव खेरली गुर्जर के निकट वर्ष 2025 में सीएम भजनलाल शर्मा एवं विधायक बहादुर सिंह कोली के प्रयास से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कन्या सैनिक स्कूल की स्वीकृति प्रदान की और बजट स्वीकृत किया। इस कन्या सैनिक स्कूल निर्माण कार्य का 29 जुलाई को दोपहर एक बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शिलान्यास करेंगे। साथ ही भरतपुर-डीग जिले के कई विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे और राजकीय स्कूलों में मुफ्त यूनिफॉर्म वितरण के सम्बन्ध में डीबीटी कार्यक्रम तथा उसके बाद जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सीएम शर्मा 29 जुलाई को अस्थाई हैलीपैड पर दोपहर 12:50 बजे उतरेंगे, जो हैलीपैड गांव खेरली गुर्जर के निकट तैयार किया गया है। बनी कार्यक्रम स्थान के लिए शाम 3:10 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान कर जायेंगे। पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने बताया कि 29 को सीएम भजनलाल शर्मा आ रहे हैं, जो कन्या सैनिक (हलेना) आ रहे हैं, जो कन्या सैनिक स्कूल का शिलान्यास करेंगे। उसके बाद स्वागत/अभिनन्दन सभा को सम्बोधित करते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की साढ़े नौ साल में हुए विकास कार्यों व आमजन, किसान, मजदूरों के हित की हितकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की सफलता के लिए हलेना, वैर, छोकरवाड़ा, नदबई, उच्चैन, हलैना आदि गांवों में जनसम्पर्क अभियान किया और पीएम नरेन्द्र मोदी एवं सीएम भजनलाल शर्मा द्वारा जिले के गांव खेरली गुर्जर (हलेना)) के निकट दिए कन्या सैनिक स्कूल पर उनका आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है