मानसून की पहली तेज बारिश ने पहुंचाई राहत,खिले किसानों के चेहरे
लक्ष्मणगढ़ (अलवर ) कमलेश जैन
उपखंड क्षेत्र सहित कस्बे में मंगलवार को मानसून की तेज पहली बारिश सुबह हुई, उसके बाद दोपहर में बरसात हुई। जिससे गर्मी में राहत मिली, वही जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा।
मानसून की पहली तेज बारिश ने शहरी क्षेत्र को सराबोर कर दिया। जुलाई माह केआखिर सप्ताह मे बारिश होने से लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली, लेकिन उमस बरकरार रही। किसानों के अनुसार बारिश होने से ज्वार बाजरा मक्का की फसलों में काफी फायदा रहा। मंगलवार को सुबह में हुई बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न हुई। जिससे आवागमन में काफी समय तक बरसाती पानी नहीं निकलने तक परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान मांगेलाल बैरवा ने बताया कि जमकर बारिश होने से किसानों को अधिक लाभ पहुंचा है।
गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है। पहली तेज बारिश होने से तिलहनी-दलहनी फसलों की बुआई करने के लिए खेतों में नमी हो गई है। शहर व ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर बारिश का पानी सड़क के किनारे भरा हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चौबीस घंटे में आसमान में बादल छाए रहने व गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

