काँग्रेस खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी जल्द घोषित, युवाओं में बढ़ा उत्साह
राजस्थान में खेल प्रतिभाओं को नई दिशा देने और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा। इसको लेकर जिलेभर में कार्यकर्ताओं, खिलाड़ियों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा के नेतृत्व में संगठन को मजबूती देने के साथ-साथ खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। वहीं कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष अमीन पठान लगातार प्रदेशभर में युवाओं को खेलों से जोड़ने और प्रतिभाओं को मंच देने के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
जिला स्तर पर कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद इकबाल भाटी के नेतृत्व में कार्यकारिणी गठन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। भाटी ने बताया कि नई कार्यकारिणी में युवाओं, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि जिले में क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों को नई ऊर्जा मिल सके।
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। नई कार्यकारिणी के माध्यम से गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभाओं को आगे लाने का लक्ष्य रखा गया है।
पूर्व मंत्री एवं वर्तमान अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, बारां-अटरू के पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, छबड़ा विधानसभा के पूर्व विधायक करण सिंह राठौर तथा किशनगंज-शाहबाद की पूर्व विधायिका निर्मला सहरिया ने खेल प्रकोष्ठ की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी और ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, कार्यकारिणी में अनुभवी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ नए और ऊर्जावान युवाओं को स्थान दिया जाएगा, जिससे संगठन और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बन सके।
जिला कार्यकारिणी की घोषणा होते ही जिले में खेल गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस खेल प्रकोष्ठ का यह कदम युवाओं को जोड़ने और खेल संस्कृति को मजबूत करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता