अमरुद के स्वाद से मुख में आ जाता पानी :भरतपुर संभाग की अमरुद बागवानी

Nov 29, 2025 - 15:57
 0
अमरुद के स्वाद से मुख में आ जाता पानी  :भरतपुर संभाग की अमरुद बागवानी

हलैना (विष्णु मित्तल)सर्दी के मौसम में मानव स्वास्थ्य के लिए अमरूद अमृत समान बहुत ही लाभदायक होता है,ये हमें गर्व की बात है कि भरतपुर संभाग के भरतपुर, सवाईमाधोपुर,करौली जिले में अमरूद बहुतायत में पैदा होता है,भरतपुर जिले के वैर,बयाना,भुसावर उपखण्ड के गांवों में अमरूद की बागवानी लगी है और जो देन समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता की है। गुप्ता ने बताया कि  भरतपुर जिले में करीब 1300 हेक्टेयर में अमरूद की बागवानी है,जिसमें वैर व भुसावर उपखण्ड के गांव मोरदा,जटवलाई, वैर, मुहारी,छौंकरवाडा कला,सिरस, बौराज,बिजवारी,आमोली,नयावास,लखनपुर,गोविन्दपुरा आदि स्थान पर सर्वाधिक बागवानी है। समृद्व भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने बताया कि साल 1998 से पहले जिले के लोग इलाहाबाद,लखनऊ,बनारस आदि स्थान के अमरूद खाया करते थे। जहां से अमरूद की उन्नत किस्म के पौधे मंगाए कर किसानों को उपलब्ध कराए और जहां की बागवानी का भ्रमण कराया गया। अब भरतपुर,सवाईमाधोपुर आदि जिले के अमरूद की बागवानी की देश-विदेश में पहचान बना ली। बागवानी से जुऐ किसानों को उद्यान विभाग सरकारी योजनाओं की जानकारी उनलब्ध कराता है और उन्हे बागवानी के प्रति जागरूक करता है। कृषि विभाग के अतिरिक्त निदेशक डाॅ.देशराज सिंह,समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता आदि ने बागवानी को बढावा देने में अग्रेणी भूमिका अदा कर रहे है। गांव मोरदा निवासी श्याम सिंह,गांव बौराज निवासी जगदीश मीणा,गांव छौकरवाडा कला निवासी द्वारिकाप्रसाद गोयल,गांव जटवलाई निवासी होती सिंह सरपंच ने बताया कि फसल के साथ-साथ अब किसान बागवानी में रूचि ले रहे है,जिन्हे फसल से अधिक लाभ प्राप्त हो रहा है। 
- संभाग में कहां कितना अमरूद
उद्यान विभाग भरतपुर क्षेत्र एवं भरतपुर संभाग के भरतपुर-डीग जिले में करीब 1300 हेक्टेयर,सवाईमाधोपुर जिले में 14 हजार हेक्टेयर,करौली जिले में 225 हेक्टेयर,धौलपुर जिले में 100 हेक्टेयर,अलवर जिले में 30 हेक्टेयर अमरूद की बागवानी है।
- कहां लगी हुई बागवानी
वैर उपखण्ड के गांव मोरदा,नयावास,लखनपुर,मुहारी,जटवलाई,सिरस,वैर,रायपुर,खेर्रा,भोपर,टुण्डपुरा,जगजीवनपुर,मौखरोली,  नावर,प्रेमनगर,आमोली,मूडिया जाट,जीवद आदि तथा भुसावर उपखण्ड के गांव बौराज,छौंकरवाडा कलां,अलीपुर,भुसावर,सुहारी, बल्लभगढ आदि गांवों में अमरूद की बागवानी है। 
- अमरूद की पैदावार 
निदेशक सीताराम गुप्ता  ने बताया कि अमरूद की कई किस्में है,भरतपुर संभाग में लखनऊ-49,सरदार,इलाहाबादी सफेदा,बर्फ खान,वीएनआर- 7, ताइवानी आदि सर्वाधिक बागवानी है। कुछ स्थान पर काला बादशाह अमरूद है,जो अन्दर से काला और बहार से भी काला है। सामान्य अमरूद को 4-5 दिन तथा वीएनआर-7 को 8-10 दिन तक आराम से अच्छी हालत में रखा जा सकता है। 
- क्या कहते है किसान 
गांव छौंकरवाडा कलां निवासी द्वारिकाप्रसाद गोयल,जो भरतपुर जिले के जिला प्रमुख व गांव के सरपचं भी रह चुके है,जो बताते है कि भरतपुर जिले का अमरूद देश के कई राज्यों में स्वाद एवं गुणवत्ता में पहचान बना चुका है,ये दिल्ली,आगरा,भरतपुर,फरीदाबाद,जयपुर आदि स्थान की फल-सब्जी मण्डी के माध्यम से विदेश में पहुंच रहा है। गांव बौराज के जगदीश मीणा,जो जिला परिषद सदस्य व दीवली के सरंपच भी रहे चुके है,जो बताते है कि भुसावर व वैर उपखण्ड बागवानी के क्षेत्र में जिलेभर में अव्वल है,जहां अमरूद,नींबू,आॅवला,बेर,करौजा,आम,मौसमी,किन्नू,पपीता,अनार,कटहर आदि की बागवानी है। गत कई वर्ष से अमरूद की बागवानी हल्की थी,इस बार अच्छा पैदावार की उम्मीद है। बाजार के भाव भी अच्छे है। ये बताते है कृषि मंत्री डाॅ.किरोडीलाल मीणा किसानों के प्रति लगाव रख बागवानी को बढावा दे रहे है,सरकार के द्वारा अनेक लाभकारी योजना से है,जिनका किसान लाभ ले रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................