भामाशाह महेश चंचलानी ने एसपी कार्यालय में भेंट किया आरओ युक्त वाटर कूलर

Jun 7, 2026 - 17:55
 0
भामाशाह महेश चंचलानी ने एसपी कार्यालय में भेंट किया आरओ युक्त वाटर कूलर

खैरथल (हीरालाल भूरानी) सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए शहर के हरसोली रोड स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भामाशाह एवं ए-वन फुटवियर के संचालक महेश चंचलानी ने आरओ युक्त वाटर कूलर भेंट किया। इससे पुलिस लाइन एवं कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों और कर्मचारियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयासिंह ने बताया कि पुलिस लाइन में लंबे समय से शुद्ध पेयजल की समस्या बनी हुई थी। सीमित बजट के कारण तत्काल व्यवस्था करना संभव नहीं हो पा रहा था। इस समस्या को देखते हुए उन्होंने उद्योगपति एवं भामाशाह महेश चंचलानी से सहयोग का आग्रह किया, जिस पर उन्होंने तुरंत सकारात्मक पहल करते हुए आरओ युक्त वाटर कूलर उपलब्ध करवा दिया।
उन्होंने कहा कि इस वाटर कूलर के स्थापित होने से पुलिस कर्मियों को गर्मी के मौसम में स्वच्छ और ठंडा पेयजल मिल सकेगा, जिससे उनकी कार्यक्षमता और स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने महेश चंचलानी का आभार व्यक्त करते हुए उनके इस जनहितकारी योगदान की सराहना की। उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के सक्षम वर्ग द्वारा इस प्रकार के सहयोग से सार्वजनिक संस्थानों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति में बड़ी मदद मिलती है और अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरणा मिलती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................