महुवा मे भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस

Apr 6, 2024 - 17:55
 0
महुवा मे भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाया गया भाजपा का 44वां स्थापना दिवस

महुवा (अवधेश अवस्थी)  महुवा उपखंड मुख्यालय के हिंडौन रोड स्थित भाजपा कार्यालय पर महुवा विधायक राजेंद्र प्रधान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का 44वां स्थापना दिवस मां भारती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर बड़े उत्साह और उमंग के साथ  मनाया गया  इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष टीकम सिंह एडवोकेट ने कहां की भाजपा पार्टी की स्थापना आज के दिन 1980 में हुई थी। वर्तमान समय में यह दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है।भारतीय जनता पार्टी  मौजूदा वक्त में बीजेपी संसद में प्रतिनिधित्व के मामले में और पार्टी की सदस्यता के मामले में भारत की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है.विधायक राजेंद्र प्रधान ने  कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है जिसके सदस्य आप हम सब हैं उन्होंने कहा कि महुवा विधानसभा क्षेत्र  में सभी  मंडलों , शक्ति केंद्रों पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा  भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार केंद्र में सरकार बनाने , अबकी बार 400 पर के नारे को क्रियान्वित करने के लिए सभी कार्यकर्ता एवं देश में प्रदेश की जनता ने निश्चित रूप से मन बना रखा है। अब हम सबको मेहनत करके महुवा विधानसभा क्षेत्र से लाखों मतों से भाजपा के दोसा लोकसभा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा को जितवाना है

विधायक राजेंद्र प्रधान  कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जहां गरीब, किसान, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के कल्याण, के लिए अनेकों ऐतिहासिक कार्य हुए हैं।  वहीं आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय प्रकृति करते हुए भारत के मान ,सम्मान ,संस्कृति, एवं विरासत के लिए अद्वितीय कार्य किए हैं। देश विकसित भारत के संकल्प को साकार होते हुए देख रहा है एवं पूरा देश मोदी मेंय हो चुका है। भाजपा स्थापना दिवस  पर   कार्यकर्ताओं द्वारा अपने घर, पार्टी कार्यालय, चुनाव कार्यालय, पर भाजपा पार्टी का ध्वज फहराया  , भाजपा पार्टी का स्टीकर लगाया , बूथ स्तर पर लाभार्थियों व आमजन से संपर्क कर  भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई, भाजपा की डबल इंजन की राजस्थान सरकार व मोदी सरकार की उपलब्धियां के बारे में  कार्यकर्ता व्यापक चर्चा की गई।इस अवसर पर  हेमेंद्र तिवारी   मंडल अध्यक्ष विनीत बंसल, राज बहादुर गुर्जर, धर्म सिंह मीणा, विजेंद्र मीणा, रवि पटेल, मीडिया प्रभारी  अवधेश अवस्थी, मनोज गुर्जर ,डॉ माधव खंडेलवाल, राकेश बंसल, दिनेश कपड़ा वाले, मुकेश खिलचीपुर,कुलदीप सिंह, भरत सिंह , राजेश बालाहेड़ा, भंवर सिंह , नरेंद्र  केसरा, प्रधान प्रतिनिधि बंटी गुर्जर , बाबूलाल मीणा, बलराम गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, विजय सिंह चौहान, सतीश सेन,  सतीश  सोनी, करण सिंह सैनी, भगवान सहाय तिवारी, योगेश शास्त्री, वेदांश पटेल, छोटे खान सहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी पंचायत समिति सदस्य जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे ।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................