भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंजलि यादव ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Jun 5, 2026 - 17:07
 0
भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंजलि यादव ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

 मुण्डावर (देवराज मीना) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की प्रेरणा से चलाए जा रहे "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत मुंडावर कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंजलि यादव ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
डॉ. अंजलि यादव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के बीच प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण में अपना योगदान दे। उन्होंने कहा कि "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान प्रकृति, पर्यावरण और मातृत्व के सम्मान का प्रतीक है तथा इसे जन-जन तक पहुंचाना आवश्यक है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केवल पौधे लगाने तक सीमित न रहें, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित रखने का संकल्प भी लें। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के निर्माण का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरण का संदेश दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है