गोविंदगढ़ से खाटूधाम के लिए पदयात्रा रवाना: 40 श्याम भक्त पांचवीं निशान यात्रा पर निकले, कस्बा जयकारों से गूंजा
अलवर के गोविंदगढ़ कस्बे से खाटू श्याम मंदिर के लिए रविवार को 40 श्याम भक्तों का जत्था रवाना हुआ। सैनी समाज गोविंदगढ़ के तत्वावधान में यह पांचवीं विशाल ध्वज पदयात्रा आयोजित की गई है।
यात्रा के प्रस्थान से पूर्व, पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ बाबा श्याम के निशान (ध्वज) की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद डीजे पर बजते भजनों और 'हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा' के जयकारों के साथ श्रद्धालु नाचते-गाते हुए आगे बढ़े।

पदयात्रा की रवानगी के दौरान कस्बे के प्रमुख मार्गों पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सभी भक्तों की मंगलमय यात्रा की कामना भी की।

