रहीस हनुमान मंदिर से रवाना हुई गोवर्धन धाम के लिए पदयात्रा: कई स्थानों पर किया भव्य स्वागत
रामगढ़ (अलवर) अमित भारद्वाज
रामगढ़ कस्बे के श्री श्री 1008 श्री रहीस हनुमान जी महाराज मंदिर बड़ी बावड़ी से उपेंद्र शर्मा पंडित रतन शर्मा के द्वारा विधि-विधान से पूजा अर्चना कर समाजसेवी कमल सैनी व एडवोकेट दिनकर सैनी के नेतृत्व में पदयात्रा रामगढ़ कस्बे के मुख्य बाजार सब्जी मंडी गोविंदगढ़ रोड होते हुए गोवर्धन धाम के लिए रवाना हुई । प्राप्त जानकारी भुनेश्वर साहू ने दी बताया की गौशाला मस्ताबाद समिति के द्वारा स्वागत किया गया। यह पदयात्रा 16 अगस्त को गोवर्धन धाम पहुंचेगी सभी पदयात्रा गोवर्धन धाम की परिक्रमा देखकर दानघाटी मंदिर पर बाबा के समक्ष ध्वज चढ़ाएंगे व कस्बे के कई स्थानों पर पदयात्रा का फूलमाला पहनाकर व फूलों वर्षों कर स्वागत किया गया। पदयात्रियों के द्वारा डीजे की धुन पर गोवर्धन महाराज के सुंदर-सुंदर भजनों पर जमकर ठुमके लगाते नजर आए। इस मौके पर काजोडी सैनी रामकिशोर सैनी फूलचंद सैनी कमल सैनी दिनकर सैनी घनश्याम सैनी बाबूलाल प्रजापत कृष्ण शर्मा पन्नीलाल प्रजापत धर्मेंद्र सैनी मनोज सैनी उदय सैनी रमेश नगीना भुवनेश साहू शुभम अरोड़ा धर्मेंद्र सैनी राजेश सैनी सुभाष चंद्र शर्मा पत्रकार अमित भारद्वाज इत्यादि मौजूद थे।