प्रशासन की लापरवाही से कार दुर्घटनाग्रस्त तीन बालिकाएं गंभीर घायल

Oct 26, 2023 - 20:52
 0
प्रशासन की लापरवाही से कार दुर्घटनाग्रस्त तीन बालिकाएं गंभीर घायल

लक्ष्मणगढ़ (अलवर /कमलेश जैन) समीप के गांव मकरेटा घाटी रोड की सुरक्षा दीवार जगह जगह से टूटी होने से आज एक कार गड्ढे में जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस संबंध में ग्राम मकरेटा  वासियों द्वारा सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं  प्रशासनिक अधिकारियों को पूर्व में भी अवगत कराने के बावजूद भी प्रशासन की लापरवाही से आज कार दुर्घटना की घटना घटित हो गई। घाटी के दोनों और सुरक्षा दीवार एवं जगह से सड़क टूटी होने से आए दिन यहां दोपहिया चौपाइयां वाहनो की दुर्घटनाएं घटित हो रही थी।
आज एक चौपहिया कार दुर्घटना का बड़ा हादसा हो गया। जिसमें सवार महिला पुरुष बुरी तरह से घायल हो गए। उन्हें चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।  अगर प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे भी कोई बड़ा हादसा होने इन्कार नहीं किया जा सकता।
आज हुई कार दुर्घटना में सीआईडी अलवर नूनिया खेरली का परिवार था‌। जिसमें तीन बच्चे चार महिला तथा एक पुरुष कार में सवार थे।  महिलाओं के सिर में भी चोट आई हैं । प्राथमिक उपचार पश्चात लक्ष्मणगढ़ से मयंक उम्र 5 वर्ष महक उम्र 6 वर्ष पिंकी उम्र 18 वर्ष की गंभीर हालत होने पर अलवर रेफर किया गया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................