साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश संपर्क पोर्टल की समीक्षा, 7 दिन से अधिक लंबित प्रकरण नहीं रखने के निर्देश

Sep 14, 2026 - 18:45
 0
साप्ताहिक समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश संपर्क पोर्टल की समीक्षा, 7 दिन से अधिक लंबित प्रकरण नहीं रखने के निर्देश

खैरथल (हीरालाल भूरानी) जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े उपखंड अधिकारियों से नगर निकायों में सभापति एवं उपसभापति के चुनाव, पंचायती राज चुनाव तथा लॉटरी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी लेते हुए अब तक की तैयारियों एवं प्रगति की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परिवादी को राहत प्रदान करते समय विशेष सावधानी रखते हुए रिजेक्ट किए गए आवेदन को किसी भी स्थिति में ‘रिलीफ’ श्रेणी में दर्ज नहीं किया जाए।
उन्होंने ‘Not Satisfied’ श्रेणी के प्रकरणों की प्रभावी समीक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जिला स्तरीय अधिकारी (DLO) स्वयं प्रत्येक सप्ताह कम से कम तीन ‘Not Satisfied’ प्रकरणों की समीक्षा करेगा। इन प्रकरणों की समीक्षा एवं उनके निस्तारण की स्थिति की जानकारी प्रत्येक साप्ताहिक समीक्षा बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संपर्क पोर्टल पर 7 दिवस से अधिक अवधि का कोई भी प्रकरण लंबित नहीं रहना चाहिए। 7 दिवस से अधिक लंबित रहने वाले प्रकरणों की प्रत्येक शनिवार को विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी तथा संबंधित अधिकारियों से लंबित रहने के कारणों एवं निस्तारण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली जाएगी।
उन्होंने सभी अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने तथा परिवादियों को वास्तविक राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। बैठक में संबंधित अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट, जिला स्तरीय अधिकारी, उपखंड अधिकारी एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................