उदयपुरवाटी में गणेश चतुर्थी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे में हज़ारों ने ग्रहण की प्रसादी

Sep 14, 2026 - 18:47
 0
उदयपुरवाटी में गणेश चतुर्थी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, भंडारे में हज़ारों ने ग्रहण की प्रसादी

उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)। कस्बे में सोमवार को गणेश चतुर्थी का पर्व अपार भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। "गजानंद महाराज पधारो कीर्तन की तैयारी है" के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य देव भगवान श्री गणेश की विशेष पूजा-अर्चना की।

कस्बे के पांचबत्ती स्थित खेल मैदान के पास स्थित गणेश मंदिर में सुबह से ही दर्शनार्थियों की भारी भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने मोदक का भोग लगाकर परिवार की सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। मंदिर परिसर के साथ-साथ कस्बे के घर-घर में भी प्रथम पूज्य गणपति महाराज का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

गणेश सेवा समिति व सर्व समाज के तत्वाधान में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति से मिली जानकारी के अनुसार दोपहर 12:15 बजे शुरू हुआ प्रसादी का यह दौर देर शाम तक निर्बाध रूप से चलता रहा।

पर्व के अवसर पर उदयपुरवाटी कस्बे के अलावा आसपास के ग्रामीण इलाकों से भी हजारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे। दिनभर मंदिर मार्ग पर गजानन के भक्तों की चहल-पहल बनी रही। समिति के कार्यकर्ताओं व सर्व समाज के लोगों ने व्यवस्थाएं संभालने में सहयोग दिया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................