पंचायत समिति भुसावर में सहायक अभियंता 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Sep 14, 2026 - 18:44
 0
पंचायत समिति भुसावर में सहायक अभियंता 30,000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

भरतपुर (कौशलेन्द्र दत्तात्रेय) भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए पंचायत समिति भुसावर के सहायक अभियंता (AEn) गोविन्द प्रसाद को 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी ठेकेदार से माप पुस्तिका और कार्यपूर्णता प्रमाण पत्र सत्यापित करने के एवज में इस राशि की मांग कर रहा था।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि ब्यूरो की भरतपुर इकाई को एक संवेदक (ठेकेदार) द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि उसकी माप पुस्तिका (Measurement Book) और कार्य पूर्णता प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने की एवज में सहायक अभियंता गोविन्द प्रसाद द्वारा 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर लगातार परेशान किया जा रहा है।

शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी रेंज भरतपुर के उप महानिरीक्षक ओमप्रकाश मीणा के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित सिंह के निर्देशन में ट्रैप की योजना बनाई गई। इसके बाद पुलिस निरीक्षक महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर आरोपी गोविन्द प्रसाद को परिवादी से 30,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।

एसीबी महानिरीक्षक एस. परिमला के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ जारी है। ब्यूरो द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे का अनुसंधान किया जा रहा है।

ब्यूरो ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी व्यक्ति के खिलाफ एसीबी में कोई प्रकरण या जांच दर्ज होती है, तो वह सीधे एसीबी से संपर्क कर अपना पक्ष या स्पष्टीकरण रख सकता है। एसीबी द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण के विस्तृत विश्लेषण के बाद ही जांच में निष्पक्ष निर्णय लिया जाता है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................