लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव: निर्दलीयों का दबदबा, 14 वार्डों पर परचम; भाजपा को 6 और कांग्रेस को मिलीं 4 सीटें

Sep 14, 2026 - 19:04
 0
लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका चुनाव: निर्दलीयों का दबदबा, 14 वार्डों पर परचम; भाजपा को 6 और कांग्रेस को मिलीं 4 सीटें

लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश) नगरपालिका चुनाव के सभी 25 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। कुल 140 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला करते हुए जनता ने इस बार निर्दलीय प्रत्याशियों पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। 25 सदस्यीय बोर्ड में निर्दलीयों ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 14 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि प्रमुख राजनीतिक दलों में भाजपा को 6, कांग्रेस को 4 और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) को 1 सीट से ही संतोष करना पड़ा।

जीत के बड़े और कड़े अंतर

चुनाव नतीजों में सबसे बड़ी जीत वार्ड संख्या 15 से देखने को मिली, जहाँ भाजपा की प्रत्याशी आरती ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 410 वोटों के भारी अंतर से शिकस्त दी। वहीं, वार्ड 1 से कांग्रेस की पायल भारद्वाज ने भी 118 वोटों से मजबूत जीत हासिल की।

दूसरी ओर, कई वार्डों में मुकाबला बेहद रोमांचक और नजदीकी रहा। वार्ड 17 से निर्दलीय प्रत्याशी नायब सिंह ने महज 2 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की। इसी तरह वार्ड 5 में निर्दलीय निलेश कोली 4 वोट तथा वार्ड 2 में कांग्रेस की अफसाना और वार्ड 10 में निर्दलीय लता कुमारी सैनी 6-6 वोटों के मामूली अंतर से चुनाव जीतने में सफल रहे।

बोर्ड गठन में निर्दलीयों की भूमिका होगी तय

14 सीटें जीतकर निर्दलीयों ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है, जिससे अब नगरपालिका अध्यक्ष के चुनाव में उनकी भूमिका सबसे अहम हो गई है।

पार्टीवार स्थिति:

  • निर्दलीय: 14 वार्ड (3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 20, 23)
  • भाजपा: 06 वार्ड (8, 9, 15, 16, 21, 25)
  • कांग्रेस: 04 वार्ड (1, 2, 7, 24)
  • आरएलपी (RLP): 01 वार्ड (22)

वार्डवार विजेताओं और उप-विजेताओं की सूची

वार्ड वर्ग विजयी प्रत्याशी पार्टी उप-विजेता (पार्टी/अंतर)
1 सामान्य पायल भारद्वाज कांग्रेस रत्तीराम (RLP, 118 वोट से हारे)
2 सामान्य (महिला) अफसाना कांग्रेस अफसाना (निर्दलीय, 6 वोट से हारीं)
3 अ.जा. (महिला) पूजा देवी निर्दलीय निरी (निर्दलीय, 43 वोट से हारीं)
4 सामान्य (महिला) अर्चना चौधरी निर्दलीय पायल शर्मा (भाजपा, 92 वोट से हारीं)
5 अ.जा. निलेश कोली निर्दलीय ताराचंद धोबी (निर्दलीय, 4 वोट से हारे)
6 अ.ज.जा. (महिला) गुलाब देवी निर्दलीय गुड्डी देवी (निर्दलीय, 96 वोट से हारीं)
7 सामान्य इक़बाल खान कांग्रेस आसम खांन (निर्दलीय, 59 वोट से हारे)
8 सामान्य मीना गुप्ता भाजपा मधुबाला (निर्दलीय, 74 वोट से हारीं)
9 सामान्य नीलम भाजपा लीना शर्मा (निर्दलीय, 62 वोट से हारीं)
10 सामान्य (महिला) लता कुमारी सैनी निर्दलीय मंजो (निर्दलीय, 6 वोट से हारीं)
11 सामान्य यदुनन्दन शर्मा निर्दलीय पुष्पा देवी (भाजपा, 45 वोट से हारीं)
12 अ.पि.व. (महिला) तनुजा सोनी निर्दलीय आशा (निर्दलीय, 44 वोट से हारीं)
13 अ.जा. मीरा देवी निर्दलीय बलवीर (निर्दलीय, 15 वोट से हारे)
14 सामान्य शशि कांत निर्दलीय संजय (निर्दलीय, 40 वोट से हारे)
15 सामान्य (महिला) आरती भाजपा चन्द्रकान्ता उर्फ़ सुशीला (निर्दलीय, 410 वोट से हारीं)
16 अ.पि.व. (महिला) शकुन्तला भाजपा विद्या (निर्दलीय, 44 वोट से हारीं)
17 सामान्य नायब सिंह निर्दलीय राहिला (निर्दलीय, 2 वोट से हारीं)
18 सामान्य मंजू गोयल निर्दलीय दिव्या (भाजपा, 7 वोट से हारीं)
19 अ.जा. विक्रम निर्दलीय भागन्ती (कांग्रेस, 105 वोट से हारीं)
20 अ.पि.व. मोरध्वज निर्दलीय महेंद्र सिंह (निर्दलीय, 36 वोट से हारे)
21 सामान्य भूपेंद्र सिंह भाजपा नन्नू राम (निर्दलीय, 58 वोट से हारे)
22 अ.पि.व. प्रीती कुमारी RLP महेन्द्र (निर्दलीय, 32 वोट से हारे)
23 अ.पि.व. हेमन्त कुमार यादव निर्दलीय रामेश्वर यादव (निर्दलीय, 41 वोट से हारे)
24 सामान्य महेश कुमार जाटव कांग्रेस अभिषेक (निर्दलीय, 62 वोट से हारे)
25 अ.ज.जा. दिनेश भाजपा

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................