मुंडावर नगर पालिका चुनाव: 14 सीटों पर कब्जा जमाकर भाजपा ने हासिल किया स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस 7 पर सिमटी

Sep 14, 2026 - 18:59
 0
मुंडावर नगर पालिका चुनाव: 14 सीटों पर कब्जा जमाकर भाजपा ने हासिल किया स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस 7 पर सिमटी

मुंडावर (देवराज मीणा)। जिला खैरथल-तिजारा के अंतर्गत मुंडावर नगर पालिका निकाय चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। 25 वार्डों वाली नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14 वार्डों में जीत दर्ज की है और स्पष्ट बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को 7 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि 4 वार्डों पर निर्दलीय प्रत्याशियों ने परचम लहराया।

दलगत स्थिति पर एक नजर

राजनीतिक दल / वर्ग जीती गई सीटें
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 14
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 07
निर्दलीय 04
कुल सीटें 25

देखें वार्डवार विजेताओं की पूरी सूची

वार्ड सं. विजयी प्रत्याशी पार्टी वार्ड सं. विजयी प्रत्याशी पार्टी
1 सुरेश गराठी भाजपा 14 देव स्वरूप दास महाराज जी भाजपा
2 मनीष बाई कांग्रेस 15 सुनीता कांग्रेस
3 मूर्ति देवी भाजपा 16 राधे श्याम भाजपा
4 चेतन तनवानी निर्दलीय 17 करण सिंह निर्दलीय
5 मनीष भाजपा 18 रिंकू कांग्रेस
6 गायत्री भाजपा 19 राकेश कांग्रेस
7 किरण भाजपा 20 रामरतन कांग्रेस
8 हंसराज कांग्रेस 21 परसराम भाजपा
9 राजेश कांग्रेस 22 सीमा भाजपा
10 प्रीतम भाजपा 23 पवन भाजपा
11 महेंद्र भाजपा 24 ओमप्रकाश भाजपा
12 रविता भाजपा 25 मदन निर्दलीय
13 सोनम निर्दलीय

शांतिपूर्ण मतदान और कड़ी सुरक्षा

स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के कारण संपूर्ण मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण संपन्न हुई। संवेदनशील बूथों पर कड़ी निगरानी रखी गई, जिससे बिना किसी अप्रिय घटना के मतदान और मतगणना का काम पूरा हुआ।

अध्यक्ष पद की दौड़ हुई तेज

भाजपा द्वारा 14 सीटों पर जीत के साथ बहुमत हासिल करने के बाद अब नगर पालिका अध्यक्ष (चेयरमैन) पद को लेकर प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। नतीजे आते ही विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने ढोल-नगाड़ों और आतिशबाजी के साथ जश्न मनाया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................