बाड़िया भैरूनाथ मंदिर में 16 सितंबर को 'एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम' विशाल भजन संध्या, जुटेंगे नामचीन कलाकार
कोशीथल,रामनिवास सेन
जय श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली श्याम विकास सेवा समिति के तत्वावधान में बाड़िया भैरूनाथ मंदिर परिसर में 16 सितंबर 2026, मंगलवार को एक विशाल और भव्य धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। समिति की ओर से आयोजित 'एक शाम श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली का श्याम के नाम' भजन संध्या को लेकर क्षेत्रवासियों में भारी उत्साह और भक्ति का माहौल है।
नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां और हंसी के ठहाके
इस भव्य भजन संध्या में प्रख्यात भजन गायक धनराज मीणा एवं भावेश पाराशर अपनी सुरीली आवाज से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर करेंगे। वहीं प्रसिद्ध कलाकार राखी रंगीली, शालू नागौरी और सोनू सैनी अपनी धमाकेदार प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में हास्य कलाकार सांवर सेन अपनी कॉमेडी से श्रोताओं को गुदगुदाएंगे, जबकि मंच संचालन बबलू शर्मा द्वारा किया जाएगा।
समिति और पूजारी मंडल ने की अपील
आयोजन को लेकर मंदिर पूजारी (भोपाजी) पोखर लाल गुर्जर, शंकर लाल शर्मा, सुरेश कुमावत, नारायण जी गुर्जर, भैरू सिंह, कैलाश प्रजापत, लादूलाल शर्मा (सहाड़ा), भोपाल सिंह, कन्हैया लाल प्रजापत, जगदीश गुर्जर (रतन) एवं जगदीश गुर्जर सहित समिति के पदाधिकारियों ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जय श्री खेजड़ा भैरूनाथ पीपली श्याम विकास सेवा समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

