सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश: PWD अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Sep 15, 2026 - 19:26
 0
सड़क की बदहाली पर फूटा जनाक्रोश:  PWD अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

मंडावरा में टूटी सड़कों को लेकर युवाओं का हल्लाबोल: पंकज सैनी की अगुवाई में PWD अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन, जल्द निर्माण की मांग

सुमेर सिंह राव, उदयपुरवाटी

उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंडावरा में लंबे समय से खस्ताहाल सड़कों की समस्या को लेकर ग्रामीणों और युवाओं का गुस्सा फूट पड़ा। युवा नेता पंकज सैनी बागोरा के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर जल्द से जल्द पक्की सड़क निर्माण कराने की मांग उठाई।

बरसात में कीचड़ और गड्ढों से बेहाल हुए ग्रामीण

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि 'भैरू जी की पुलिया से गिराटियों की ढाणी' तक का मुख्य मार्ग लंबे समय से बदहाल स्थिति में है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बन चुके हैं, जिनमें बारिश का पानी और कीचड़ भर जाने से राहगीरों का चलना दूभर हो गया है। इस बदहाली का सबसे बुरा असर स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों, किसानों और आपातकालीन मरीजों पर पड़ रहा है।

आश्वासन मिला, जल्द शुरू होगा सर्वे

युवा नेता पंकज सैनी बागोरा ने कहा कि सड़क सुविधा ग्रामीणों का मूलभूत अधिकार है। यदि विभाग ने शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया, तो युवा और ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन लेने के बाद विभागीय अधिकारियों ने जल्द ही मौके का मुआयना कर सर्वे रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया है।

दर्जनों ग्रामीण रहे मौजूद

इस मौके पर सुरेश कुमार गुर्जर, केशर, मुकेश कुमार, ताराचंद, बजु गुर्जर, संदीप, मुकेश योगी, रामावतार, बजरंग सिंह, सुरेंद्र गुर्जर, सुनाराम, प्रहलाद, शंकर, मदन, रमेश, प्रदीप सिंह व राकेश सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण व युवा साथी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................