हरी लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, वन माफिया में खलबली; पेड़ पर छिपे चालक-खलासी को दबोचा

Oct 2, 2026 - 18:43
 0
हरी लकड़ी से भरा ट्रक पकड़ा, वन माफिया में खलबली; पेड़ पर छिपे चालक-खलासी को दबोचा

नदबई (विष्णु मित्तल) वन एवं खनन से जुड़े अवैध कारोबार की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वन विभाग की टीम ने जयपुर-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग-21 पर बाणगंगा नदी मालोनी पुल के पास हरी लकड़ी से भरा एक ट्रक जब्त किया है। उप वन संरक्षक पी. बालामुरुगन के निर्देशन में रेंजर नरेंद्र कुमार चौधरी की टीम ने यह कार्रवाई की।

रेंजर नरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 12 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि जयपुर की ओर से भरतपुर की तरफ हरी लकड़ी से लदा एक ट्रक जा रहा है। सूचना पर टीम ने आमोली टोल प्लाजा पर नाकाबंदी की। इस दौरान त्रिपाल से ढके एक संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक नाकाबंदी तोड़कर तेज गति से भाग निकला।

वन विभाग की टीम ने पीछा किया तो चालक मालोनी पुल के पास एक होटल पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। तलाशी में ट्रक के अंदर करीब 2.50 टन (लगभग 300 मन) हरी लकड़ी भरी पाई गई, जिसके कोई वैध दस्तावेज नहीं थे। टीम जब मौके पर तलाशी ले रही थी, तभी वनपाल अजय सिंह की नजर पास ही एक पेड़ पर पड़ी, जहां चालक और खलासी छिपकर बैठे थे।

टीम ने तुरंत दोनों को नीचे उतारकर हिरासत में लिया। आरोपियों की पहचान सौरभ मीणा पुत्र गोपाल मीणा तथा मुरारी मीणा पुत्र कमलेश मीणा (दोनों निवासी सिकंदरा, दौसा) के रूप में हुई। पूछताछ में सामने आया कि लकड़ी दौसा के सिकंदरा से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ ले जाई जा रही थी। दोनों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। टीम में वनपाल अजय सिंह, वनरक्षक राजकुमार, हुकम सिंह, केशव सिंह, रामवीर और आकाश शर्मा शामिल रहे।

  • 25 दिन में 7.15 लाख का जुर्माना वसूला:

रेंजर नरेंद्र चौधरी ने बताया कि डहरा मोड़ स्थित रेंज कार्यालय द्वारा पिछले 25 दिनों में अवैध वन कटाई व खनन के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। इस अवधि में हरी लकड़ी से भरे 3 ट्रक, 1 मिनी ट्रक, 3 ट्रैक्टर-ट्रॉली और अवैध खनन सामग्री से लदी 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर करीब 7.15 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। वहीं, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को अधिहरण (राजसात) की कार्रवाई के तहत जब्त किया गया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है