गांधी जयंती पर नगर पालिका कार्यालय में दी श्रद्धांजलि, अध्यक्ष मीना गुप्ता ने किया माल्यार्पण
लक्ष्मणगढ़ (अलवर/कमलेश जैन) गांधी जयंती के शुभ अवसर पर नगरपालिका लक्ष्मणगढ़ में महात्मा गांधी के छायाचित्र पर अध्यक्ष मीना गुप्ता ने माल्यार्पण किया। एवं मौके पर उपस्थित सभी पार्षदों एवं नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किये।
गांधी जयंती पर याद किए गए बापू के आदर्श, सत्य-अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को लक्ष्मण नगर पालिका मे श्रद्धांजलि सभा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अध्यक्ष मीना गुप्ता ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेश को याद किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में शांति, सद्भाव और सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने सभी से गांधी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
गांधी जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव कटारा ,अधिकारी, कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से (बापू )गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया गया।

