लायंस क्लब महुवा सिटी ने राउप्रावि अंछापुरा में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

Oct 2, 2026 - 19:02
 0
लायंस क्लब महुवा सिटी ने राउप्रावि अंछापुरा में मनाई गांधी व शास्त्री जयंती, स्कूली बच्चों को बांटी शिक्षण सामग्री

महुवा (अवधेश अवस्थी): सामाजिक सरोकारों में अग्रणी लायंस क्लब महुवा सिटी के तत्वावधान में शुक्रवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अंछापुरा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के प्रेरक व्यक्तित्व, सादगी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान विद्यार्थियों ने "रघुपति राघव राजा राम..." प्रिय भजन प्रस्तुत किया तथा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सामाजिक समरसता और स्वच्छता का प्रभावी संदेश दिया।

इस अवसर पर लायंस क्लब महुवा सिटी की ओर से विद्यालय के जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को उपयोगी शिक्षण सामग्री (कॉपी, पेन, पानी की बोतल, पेंसिल, रबर, कटर, स्केल आदि) के पैकेट वितरित किए गए। क्लब के पदाधिकारियों ने बच्चों को दोनों महान विभूतियों के सत्य, अहिंसा और ईमानदारी के आदर्शों को अपने दैनिक जीवन में आत्मसात करने की सीख दी।

संस्था प्रधान रोहिताश शर्मा एवं विद्यालय स्टाफ ने लायंस क्लब की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए सभी अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।

समारोह में लायंस क्लब महुवा सिटी के अध्यक्ष विकास बौहरा, सचिव डॉ. रविकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष अमित खण्डेलवाल, डॉ. राकेश अवस्थी, मनीष खण्डेलवाल, महुवा प्रेस क्लब अध्यक्ष अवधेश अवस्थी सहित ख्यालबाई, मुकेश चंद, मुकेश शाद, प्रेमसिंह, ज्योति भारद्वाज, सपना मीना, सीमा कुमारी, रेणु कुमारी, सीमा मीना, बहादुर सैनी, हरिमोहन सैनी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है