गांधी-शास्त्री जयंती पर भीलवाड़ा में रचा इतिहास: विशाल रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 1378 यूनिट रक्त संग्रहित

संतों के पावन सानिध्य और पूर्व मंत्री रामलाल जाट के नेतृत्व में हुआ महाशिविर का आयोजन

Oct 2, 2026 - 19:11
Oct 2, 2026 - 19:12
 0
गांधी-शास्त्री जयंती पर भीलवाड़ा में रचा इतिहास: विशाल रक्तदान शिविर में रिकॉर्ड 1378 यूनिट रक्त संग्रहित

भीलवाड़ा (राजकुमार गोयल) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर रामद्वारा रोड स्थित रामस्नेही वाटिका में आयोजित विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ने इतिहास रच दिया। विजय इंडिया वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में आयोजित इस महाशिविर में युवाओं के अभूतपूर्व उत्साह के चलते कुल 1378 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

समारोह का शुभारंभ संतों की मौजूदगी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। हरि सेवा उदासीन आश्रम के संत मायाराम जी महाराज एवं संत बनवारी शरण जी (काटिया वाले बाबा) ने रक्तदाताओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई मानवीय और आध्यात्मिक धर्म नहीं है; पीड़ित मानवता की सेवा ही ईश्वर की सच्ची आराधना है।

  • वस्त्रनगरी के युवाओं का सेवा भाव अनुकरणीय: रामलाल जाट

मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री रामलाल जाट ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी और शास्त्री जी के त्याग व सेवा के विचारों को साकार करने का सबसे सशक्त माध्यम पीड़ित मानवता की रक्षा करना है। भीलवाड़ा के युवाओं ने 1378 यूनिट रक्तदान कर साबित कर दिया है कि सेवा और समर्पण के मामले में वस्त्रनगरी हमेशा अग्रणी रहती है। यहां एकत्रित रक्त की एक-एक बूंद जरूरतमंद परिवारों के लिए जीवनदायिनी साबित होगी।

सोसायटी अध्यक्ष ओम नाराणीवाल ने संस्था के सेवा संकल्पों को साझा करते हुए अतिथियों व रक्तदाताओं का स्वागत किया। सोसायटी सचिव शंकर लाल गाडरी ने बताया कि शिविर में जयपुर, उदयपुर, देवली एवं भीलवाड़ा के 11 प्रमुख ब्लड सेंटरों—एसएमएस ट्रॉमा (जयपुर), महाराणा भूपाल (उदयपुर), शेखावाटी, राजधानी, एमजीएच भीलवाड़ा, रामस्नेही, अरिहंत, पोरवाल, केशव, भीलवाड़ा एवं कोटड़ी श्याम ब्लड सेंटर की विशेषज्ञ टीमों ने सेवाएं दीं। सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इस दौरान हगामी लाल मेवाड़ा, कैलाश व्यास, राजेंद्र त्रिवेदी, नरेंद्र रेगर, वैद्य हंसराज जाट, चेतन पेशवानी, ईश्वर खोईवाल, महेश सोनी, गजमल जाट, चेतन डीडवानिया, प्रद्युम्न सिंह, गोविंद गुर्जर, रमेश सेन, लखन काकानी, प्रकाश जाट, प्रति काकानी, बाबू लाल माली, ओम प्रकाश तेली, राजू डीडवानिया, इशाक मोहम्मद सहित जिले के कई जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अंत में संस्था ने सभी सहयोगी टीमों व रक्तदाताओं का आभार जताया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है